Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लड़की ‘चीज’ ही ऐसी हैं कि बड़े से बड़ा आदमी… विवादित बयान पर BJP ने की सरवर चिश्ती के खिलाफ कार्रवाई की मांग

लड़की ‘चीज’ ही ऐसी हैं कि बड़े से बड़ा आदमी… विवादित बयान पर BJP ने की सरवर चिश्ती के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

फिल्म अजमेर 92 को लेकर खादिम सरवर चिश्ती (Sarwar Chishti) के दिए गए विवादित बयान (controversial statement) पर हंगामा हो गया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं भाजपा नेता और अजमेर नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन ने उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

पढ़ें :- रायबरेली की जनता राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां के नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे : प्रियंका गांधी

चिश्ती के वीडियो वायरल हो रहा है

इस संबंध में नीरज जैन ने महिला आयोग से भी पत्र लिखकर जल्द से जल्द कार्रवाई किये जाने की मांग की है। नगर निगम उप महापौर नीरज जैन ने कहा कि अजमेर दरगाह के खादिमों की संस्था अंजूमन सैयद जादगान के सचिव चिश्ती  (Sarwar Chishti) के वीडियो वायरल हो रहा है।

लड़की ऐसी चीज है कि बड़े से बड़ा आदमी…

वीडियो में सरवर चिश्ती (Sarwar Chishti)  ने महिलाओं तो लेकर अभद्र विवादित बयान दिया है।उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए चीज शब्द का इस्तेमाल किया। उनकी तरफ से कहा जा रहा है कि लड़की ऐसी चीज है कि बड़े से बड़ा आदमी फिसल जाता है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा

चिश्ती के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए..

जितने भी बाबा लोग फंसे है वह सभी लड़कियों के मामलें में फंसे है। नीरज जैन ने कहा यह टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है।इस सोच और अभद्र टिप्पणी के लिए सरवर चिश्ती (Sarwar Chishti)  के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।

Advertisement