Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत सरकार ने पाकिस्तान में छुपे बैठे 23 दुश्मनों के नाम किए जारी, जैश और लश्कर जैसे आतंकी संगठनों से है रिश्ता

भारत सरकार ने पाकिस्तान में छुपे बैठे 23 दुश्मनों के नाम किए जारी, जैश और लश्कर जैसे आतंकी संगठनों से है रिश्ता

By Abhimanyu 
Updated Date

Names of 23 enemies of India : पाकिस्तान में छुपे बैठे जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 23 दहशतगर्दों को भारत सरकार ने यूएपीए के तहत ‘आतंकी’ घोषित किया है। इन पर भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने, आतंकियों की नियुक्ति और उनकी ट्रेनिंग, घुसपैठ, ड्रोन से हथियारों की तस्करी और जम्मू-कश्मीर में हमले की योजना बनाने का आरोप है। ये सभी 23 आतंकी लश्कर के सरगना हाफिज मोहम्मद सईद के करीबी बताए जा रहे हैं।

पढ़ें :- 16 साल से फरार पाकिस्तानी आतंकी को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे तार

हाफिज मोहम्मद सईद, साल 2016 में नगरोटा में आर्मी कैंप पर हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड था। सुजवान मिलिटरी स्टेशन पर हमले में भी सईद का नाम आया था। भारत के गृह मंत्रालय की ओर से इन आतंकवादियों के नाम अब्दुर रऊफ, हाफिज खालिद वलीद उर्फ और राणा इफ्तिकार बताए गए हैं। जिनमें राणा इफ्तिकार जिहादी संगठनों की कमान संभालता है और युवाओं को गुमराह करके उन्हें आतंकवादी बनाता था। जबकि, अब्दुल रऊफ लश्कर और जमात-उद-दवा का सदस्य है। वह आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने और इसके लिए फंड इकट्ठा करने का काम करता है। अगला नाम 51 वर्षीय का हाफिज खालिद वलीद का है जो हाफिज सईद के लिए काम करता है और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता है।

इस लिस्ट में मसूद इलियास कश्मीरी उर्फ मुफ्ती मसूद इलियास नाम भी शामिल है, जिसका ठिकाना PoK के रावलकोट है। इलियास, आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में आतंकवादियों की नियुक्ति करता है और भारतीय सीमा में आतंकवादियों की घुसपैठ कराता है। देश में कई हमले में भी उसका नाम शामिल है। इसके अलावा, पाकिस्तान के नारोवाल जिले के शकारगढ़ का रहनेवाला मोहम्मद मुसादिक उर्फ हमजा कश्मीर में घुसपैठ करने वाले जैश-ए-मोहम्मद के गुट की मदद करता है। हमजा सीमा पार ड्रोन के जरिए हथियार भी भेजता है और जैश के लिए साइबर हेड का भी काम करता है। वह सोशल मीडिया के जरिये या अन्य ऑनलाइन माध्मय से युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों की ओर आकर्षित करता है।

भारत की सुरक्षा एजेंसियां सीमा पार आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए बेहद कड़ा रुख अपना रही हैं। सीमा पार से आने वाले ड्रोन, और घुसपैठियों पर भी नजर रखी जा रही है।  लिस्ट में अगला नाम, अबू साद के नाम से मशहूर मुफ्ती मोहम्मद असगरर खान है, जो अब्बासपुर में रहता है। वह नगरोटा में सेना के कैंप पर हुए हमले में शामिल था। वहीं, 56 साल के हाफिज अब्दुल शकूर का भी इस लिस्ट में नाम शामिल है। भारत के दुश्मनों में अन्य नाम- अहमद भट, गुलाम फरीद, हरून राशिद जिनाई,, मोहम्मद शहीद फैसला, बिलाल अहमद हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट में आबिद कयूम लोन, नाजिर अहमद गुज्जर, अशफाक अहमदइमाद उल्लाह मक्की, सैफुल्लाह खालिद, मोहम्मद याकूब, मौलाना युसफ तैबी, वसीम नूर जाट, ओवैस फरूज और कारी याकुब शेख को भी शामिल किया गया है।

Advertisement