उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 32 वर्षीय मोहित पांडेय की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। इस घटना पर पीड़ित परिवार दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं, अब इस घटना पर सियासत भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, पीड़ित परिवार की हर मांग पूरी की जाए, हम उनके साथ हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 32 वर्षीय मोहित पांडेय की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। इस घटना पर पीड़ित परिवार दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं, अब इस घटना पर सियासत भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, पीड़ित परिवार की हर मांग पूरी की जाए, हम उनके साथ हैं।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उप्र की राजधानी में पिछले 16 दिनों में पुलिस ‘हिरासत में मौत (हत्या पढ़ा जाए)’ का दूसरा समाचार मिला है। नाम बदलने में माहिर सरकार को अब ‘पुलिस हिरासत’ का नाम बदलकर ‘अत्याचार गृह’ रख देना चाहिए। पीड़ित परिवार की हर माँग पूरी की जाए, हम उनके साथ हैं।
उप्र की राजधानी में पिछले 16 दिनों में पुलिस ‘हिरासत में मौत (हत्या पढ़ा जाए)’ का दूसरा समाचार मिला है।
नाम बदलने में माहिर सरकार को अब ‘पुलिस हिरासत’ का नाम बदलकर ‘अत्याचार गृह’ रख देना चाहिए।
पीड़ित परिवार की हर माँग पूरी की जाए, हम उनके साथ हैं।
पढ़ें :- Navratri Carnival : अनंत-राधिका के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने लिया बोट राइड का आनंद, पत्नी साक्षी से क्यों खाई 'मार'?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 27, 2024
लॉकआप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो चिनहट कोतवाली की बताई जा रही है। इस वीडियो में लॉकअप के अंदर मोहित पांडेय करहाता हुआ दिख रहा है। साथ ही लॉकअप में बंद अन्य लोग इस दौरान उसकी मदद भी करते दिख रहे हैं। अब इस वीडियो के आधार पर परिजनों का कहना है कि, दोषी पुलिसकर्मियों पर जल्द ही कार्रवाई की जाए।
पुलिस पर परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप
परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई के कारण मोहित की तबीयत थाने के लॉकअप में ही बिगड़ गयी थी लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी, जिसके कारण उसकी जान चली गयी। परिजनों और आक्रोशित लोग रविवार को भी इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।