1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जो किसानों को ​रोकते हैं ऐसी सरकार को दिल्ली आने से रोकना होगा…उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

जो किसानों को ​रोकते हैं ऐसी सरकार को दिल्ली आने से रोकना होगा…उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में आज महारैली हो रही है। विपक्ष की इस महारैली में विपक्ष के सभी नेता जुटे हैं। महारैली में इंडिया गठबंधन का नारा 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' है। इस महारैली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उद्धव ठाकरे, महबूबा मुफ्ती, सुनीता केजरीवाल, कल्पना सोरेन समेत अन्य नेता पहुंचे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

‘INDIA’ Maharally: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में आज महारैली हो रही है। विपक्ष की इस महारैली में विपक्ष के सभी नेता जुटे हैं। महारैली में इंडिया गठबंधन का नारा ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ है। इस महारैली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उद्धव ठाकरे, महबूबा मुफ्ती, सुनीता केजरीवाल, कल्पना सोरेन समेत अन्य नेता पहुंचे हैं।

पढ़ें :- 'फर्जी पार्टी' वाले बयान उद्धव का PM मोदी पर पलटवार, बोले- मेरी पार्टी आपकी डिग्री की तरह नहीं

महारैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पूरा देश बहन कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल के साथ खड़े हैं। कुछ दिन पहले आशंका थी कि क्या हमारा देश तानाशाही की ओर चल रहा है? लेकिन अब ये आशंका नहीं सच्चाई है। साथ ही कहा, ऐसी सरकार जो किसानों को आतंकी मानती है, उन्हें दिल्ली आने से रोकती है, ऐसी सरकार को दिल्ली में आने से रोकना होगा। एक व्यक्ति की सरकार देश के लिए हानिकारक है। इसे हटाना जरूरी है।

इसके साथ ही कहा, अब उनका (बीजेपी का) सपना 400 (सीटें) पार करने का है। अब समय आ गया है कि एक पार्टी और एक व्यक्ति का सरकार को जाना होगा। हम यहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं हैं, हम यहां लोकतंत्र की रक्षा के लिए हैं। भाजपा ने उन लोगों को धोया, जिन पर उन्होंने कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने उन्हें वॉशिंग मशीन में धोया और उन्हें साफ कर दिया। कैसे भ्रष्टाचारियों से भरी पार्टी सरकार चला रही है? ऐसी पार्टी यानी भाजपा इस रैली को ठगों की रैली कह रही है।

आज देश मुश्किल हालात से गुजर रहा: महबूबा मुफ्ती
PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, आज देश बहुत मुश्किल हालात से गुजर रहा है। ऐसा हाल है, ना कोई वकील, ना कोई दलील, ना कोई कार्रवाई, सीधा जेल। शायद कलयुग का अमृतकाल इसी को कहते हैं कि आप बिना कुछ पूछे लोगों को जेल में डाल देते हैं। मैं आपके चुने हुए नुमाइंदों की बात कर रही हूं जिन्हें आप वोट देकर विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, मंत्री बनाते हैं। कैसे उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बिना कोई वकालत और कार्रवाई के जेल में डाला जाता है। हमने जम्मू-कश्मीर में पिछले 5 साल तक यही देखा है। जब आप संविधान और कानून का उल्लंघन करते हैं तो वो देशहित में नहीं होता बल्कि देशद्रोह होता है। केजरीवाल और हेमंत सोरेन का क्या कसूर?

 

पढ़ें :- रामलीला मैदान से तेजस्वी ने कसा तंज, 'रोज-रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे, जनता रूठ जाएगी तो हाथ मलोगे...'

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...