पहले शादियां साधारण तरीके से होती थीं, लेकिन अब लोगों ने शानो-शौकत के चक्कर में शादी जैसे खूबसूरत और यादगार फंक्शन को शो शा बाजी बना दिया है. अब लोगों ने मान लिया है कि शादी में जितनी नौटंकी की जाएगी, वो उतनी ही यादगार होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. शादी एक पवित्र बंधन है, जिसे बेहद संजीदा और सहजता से परिणय सूत्र में बांधा जाता है
Bride burn groom with fire toy gun: पहले शादियां साधारण तरीके से होती थीं, लेकिन अब लोगों ने शानो-शौकत के चक्कर में शादी जैसे खूबसूरत और यादगार फंक्शन को शो शा बाजी बना दिया है. अब लोगों ने मान लिया है कि शादी में जितनी नौटंकी की जाएगी, वो उतनी ही यादगार होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. शादी एक पवित्र बंधन है, जिसे बेहद संजीदा और सहजता से परिणय सूत्र में बांधा जाता है.
अब लोगों ने खुद को दूसरे से ऊंचा और ठाठ दिखाने के चक्कर में शादियों में फायरिंग, बेमतलब के करतब और वेडिंग कपल की एंट्री से लेकर जयमाला तक की सारी परंपराएं बदल डाली है. यह वीडियो इस बात का जीता जागता उदाहरण है. दरअसल, इस वीडियो में देखा जा रहा है कि वेडिंग कपल एक कार की ओपन रूफ से बाहर निकले हुए हैं. दुल्हन क्रेकर गन से फायर करती हैं और गन के पीछे से निकली चिंगारियों से दूल्हे के सेहरे में आग लग जाती है. इस बीच दुल्हन के ऊपर भी चिंगारियों की लपटें गिरती हैं.
View this post on Instagram
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
वेडिंग कपल को फिर भी नहीं पता चलता है कि इस फायरिंग से क्या हुआ. वहीं, एक बाराती भागता हुआ आता है और दूल्हे के सेहरे पर जोर से हाथ मार उसे उतार देता है. गनीमत है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और दोनों ही सही सलामत है, लेकिन इस वीडियो पर लोगों ने इस वेडिंग कपल और दिखावा करने वालो की जमकर क्लास लगा दी है. इस वीडियो पर एक ने लिखा है, ज्यादा ड्रामा करने वालों के साथ ऐसा ही होता है, बच गया, वरना कांड हो जाता. दूसरे यूजर ने लिखा, शादी जैसे खूबसूरत त्योहार को ड्रामा बनाकर रख दिया है. तीसरे यूजर ने लिखा, यह सब नौटंकी करने की क्या जरूरत थी. चौथे यूजर ने लिखा, आजकल लोग खुद को एडवांस दिखाने के चक्कर में दिखावा कर रहे हैं.