1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बड़बोले फिसड्डी लाल के बयानों में तिलमिलाहट, बौखलाहट और कंपकपाहट साफ़ दिख रही…सम्राट चौधरी का तेजस्वी यादव पर निशाना

बड़बोले फिसड्डी लाल के बयानों में तिलमिलाहट, बौखलाहट और कंपकपाहट साफ़ दिख रही…सम्राट चौधरी का तेजस्वी यादव पर निशाना

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, लूट के लिए एकजुट हुए ये लोग चाहें कितना भी झूठ का लिबास ओढ़ लें, अगले कुछ महीनों में इनके बीच फूट तय है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कानून—व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव मुखर होकर बिहार की नीतीश सरकार को घेरने में जुटे हैं। अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, लूट के लिए एकजुट हुए ये लोग चाहें कितना भी झूठ का लिबास ओढ़ लें, अगले कुछ महीनों में इनके बीच फूट तय है।

पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लालू प्रसाद जी के पुत्र यानी बड़बोले फिसड्डी लाल के बयानों में तिलमिलाहट, बौखलाहट, छटपटाहट और कंपकपाहट साफ़ देखी जा रही हैं। जब भी माइक पर आते हैं तो उनके चेहरे पर घबराहट और उनकी आवाज में कंपकपाहट दिखने लगती है।

उन्होंने इसके पीछे एक गंभीर कारण बताते हुए कहा, पहला, सामने दिखाई दे रही उनकी हार का ठीकरा उनके अपने सिर पर फूटने का दबाव। दूसरा, विरासत की सियासत में पार्टी कब्ज़ियाने की तेजस्वी की व्याकुलता ने परिवार में खरमंडल पैदा कर दिया है। इसलिए लूट के लिए एकजुट हुए ये लोग चाहें कितना भी झूठ का लिबास ओढ़ लें, अगले कुछ महीनों में इनके बीच फूट तय है।

कानून—व्यवस्था के मुद्दे पर घिरी है नीतीश सरकार
​​दररअसल, बिहार में इन दिनों कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नीतीश सरकार घिरी हुई है। राज्य में आए दिन हो रही हत्या की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेजस्वी यादव, राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेता इसको लेकर हमलावर हैं। राहुल गांधी ने भी आज सोशल मीडिया एक्स पर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बिहार की एनडीए सरकार को घेरा था।

 

 

पढ़ें :- पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर चल रहा था अमेरिकी नागरिकों को ठगने का खेल, लखनऊ में 4 महिला समेत 16 आरोपी पकड़े गए

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...