1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आस्थाओं का काम लोगों को जोड़ना होता है, इसीलिए तोड़नेवाले भाजपाइयों को होती है चिढ़: अखिलेश यादव

आस्थाओं का काम लोगों को जोड़ना होता है, इसीलिए तोड़नेवाले भाजपाइयों को होती है चिढ़: अखिलेश यादव

आस्था जोड़ती है। जो आस्था जोड़ने का काम करती है हम उसके साथ है। समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। हम लोग हर आस्था पर आस्था रखते हैं। वह चाहती है लोगों में दूरियां बनी रहे। भाजपा हर जोड़ने वाली चीज से चिढ़ती है। भाजपा नकारात्मक लोगों का समूह है। बीजेपी भेदभाव करती है। भाजपा जो कर रही है, वह सभी लोग जानते है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, आस्थाओं का काम लोगों को जोड़ना होता है, इसीलिए तोड़नेवाले भाजपाइयों को चिढ़ होती है। आस्था लोगों को सकारात्मक बनाती है, इसीलिए नकारात्मक भाजपाइयों को चिढ़ होती है। आस्थाओं से लोगों के बीच की दूरी दूर होती है, इसीलिए दरारवादी भाजपाइयों को चिढ़ होती है। अखिलेश यादव ने ये बातें सोशल मीडिया एक्स पर लिखी है।

पढ़ें :- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पहुंचे अयोध्या, राहुल गांधी कब आएंगे? पूछने पर दिया ये जवाब

इसके साथ ही कहा, आस्था जोड़ती है। जो आस्था जोड़ने का काम करती है हम उसके साथ है। समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। हम लोग हर आस्था पर आस्था रखते हैं। वह चाहती है लोगों में दूरियां बनी रहे। भाजपा हर जोड़ने वाली चीज से चिढ़ती है। भाजपा नकारात्मक लोगों का समूह है। बीजेपी भेदभाव करती है। भाजपा जो कर रही है, वह सभी लोग जानते है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है।

उन्होंने आगे कहा, भाजपा पीडीए के खिलाफ है। समाजवादी सरकार में बुनकरों और पसमांदा मुसलमानों के लिए जो काम हुए थे, भाजपा सरकार ने सब रोक दिए। समाजवादी पीडीए से सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेगी। उत्तर प्रदेश में बिजली की स्थिति बहुत खराब है। भाजपा सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। प्रदेश में बिजली की भारी कमी है। बिजली मंत्री जहां-जहां जा रहे है, वहां-वहां बिजली चली जाती है। स्थितियां खराब है।

बिहार में मतदाता सूची पर चुनाव आयोग की कार्यवाही को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची के मुद्दे पर विपक्ष एकजुट है। चुनाव आयोग पर समय-समय पर उंगली उठी है। उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में हुई धांधलियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने कई बार आवाज उठायी है। उप चुनाव में बड़े पैमाने पर बेईमानी हुई। चुनाव आयोग आंखे बंद किए रहा। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि किसी का वोट न कटे। हर वोटर का नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो। ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें।

पढ़ें :- IRGC ने अमेरिका को दी अब खुली धमकी, कहा-नेतन्याहू और ट्रंप के बहकावे में आकर अपने बच्चों को नरक में मत भेजो, जो भी ईरान में घुसपैठ करेगा...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...