मुंबई। ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में ‘राजू’ का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन राजीव ठाकुर (Comedian Rajiv Thakur) के पिता का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके सह-कलाकार और दोस्त कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने की। वह आज राजीव के साथ इंदौर में परफॉर्म करने वाले थे। उन्हें इस दुखद घटना के बारे में तब पता चला जब वे फ्लाइट में सवार हो चुके थे। श्रद्धांजलि के तौर पर, आयोजकों और कृष्णा ने मध्य प्रदेश में होने वाले अपने शो को रीशेड्यूल करने का फैसला किया है।
पढ़ें :- The Great Indian Kapil Show Season 5 : कपिल शर्मा की पुरानी पलटन वापस, रिलीज डेट सामने आने के साथ ही प्रोमो में गानें की खूब हो रही है तारीफ
जानें क्या बोले कृष्णा अभिषेक?
आयोजकों द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, कृष्णा अभिषेक ने फैंस को राजीव ठाकुर के पिता के निधन की दुखद खबर दी। उन्होंने कहा कि मैं अभी इंदौर पहुंचा हूं। मुझे आपके साथ एक दुखद खबर साझा करनी है। जैसे ही हम इंदौर के लिए उड़ान भरने वाले थे, राजीव ठाकुर, जिन्हें मेरे साथ परफॉर्म करना था, उनके पिता का निधन हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि इंदौर शो को फिलहाल रद्द किया जा रहा है। वहीं, राजीव ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। उनके पिता की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।