अयोध्या। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता व पूर्व मंत्री पवन पांडेय (Pawan Pandey) ने एक्स पोस्ट पर शायराना अंदाज में यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि ख़ुद मालियों ने बेच दी गुलशन की आबरू, ऐसा तो कारोबार किसी ने नहीं किया। चुभने लगे जो ख़ार, तो शिकवा सभी को है, बोते समय किसी ने विचार नहीं किया।
पढ़ें :- यूपी में कोई गुंडा-माफिया किसी प्रॉपर्टी पर नहीं कर सकता कब्जा, अगर करेगा तो उसके बाप-दादा की कमाई भी जब्त कर बनेंगे गरीबों के आशियाने: योगी
ख़ुद मालियों ने बेच दी गुलशन की आबरू,
ऐसा तो कारोबार किसी ने नहीं किया।
चुभने लगे जो ख़ार, तो शिकवा सभी को है,
बोते समय किसी ने विचार नहीं किया।मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के पावन मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों की आस्था एवं विश्वास के साथ जिस प्रकार का खिलवाड़ हुआ है, वह… pic.twitter.com/cKhT5qYkSz
— Pawan Pandey (@pawanpandeysp) June 28, 2026
पढ़ें :- योगी सरकार ने सात आईएएस अफसरों का किया तबादला, धीरेंद्र सचान बने निदेशक पंचायतीराज, देखें किसको कहां मिली तैनाती?
पवन पांडेय ने लिखा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के पावन मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों की आस्था एवं विश्वास के साथ जिस प्रकार का खिलवाड़ हुआ है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मैं देश के सभी परम पूज्य शंकराचार्यगण, अयोध्या धाम के पूज्य संत-महात्माओं एवं धर्माचार्यों से विनम्र निवेदन करता हूं कि वे इस गंभीर विषय पर आगे आकर अपनी आवाज़ बुलंद करें तथा ऐसी ठोस व्यवस्था सुनिश्चित कराएँ कि भविष्य में प्रभु श्रीराम जी के पावन मंदिर में इस प्रकार की कोई घटना दोबारा न हो।
उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी का मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और सनातन संस्कृति का सर्वोच्च प्रतीक है। आस्था के इस पवित्र केंद्र के साथ किसी भी प्रकार की लूट, डकैती या अनियमितता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती। पवन पांडेय ने लिखा कि ऐसे कृत्यों में संलिप्त दोषियों को मंदिर व्यवस्था से तत्काल बाहर किया जाए तथा संपूर्ण व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का विश्वास सदैव अक्षुण्ण बना रहे।