1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमले करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमले करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

योगी सरकार (Yogi Government) कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Cabinet Minister Sanjay Nishad) पर हमले के मुख्य आरोपी मोहम्मदपुर कठार निवासी राधेश्याम यादव (Radheshyam Yadav) को कोतवाली पुलिस (Kotwali Police) ने गुरुवार को दुर्गा मंदिर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

By santosh singh 
Updated Date

संतकबीरनगर। योगी सरकार (Yogi Government) कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Cabinet Minister Sanjay Nishad) पर हमले के मुख्य आरोपी मोहम्मदपुर कठार निवासी राधेश्याम यादव (Radheshyam Yadav) को कोतवाली पुलिस (Kotwali Police) ने गुरुवार को दुर्गा मंदिर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आराेपी को जेल भेज दिया है। अभी भी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

पढ़ें :- खान सर को पटना जिला कोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

पिछले दिनों एक वैवाहिक आयोजन में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Cabinet Minister Sanjay Nishad)  के साथ स्थानीय लोगों के साथ कुछ अन्य लोगों ने मारपीट की घटना कर दी थी। उनके नाक पर चोंट लग गई थी। उनके पीएसओ (PSO) की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...