1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Man Funny Dance In Flight: प्लेन में डांस करते हुए रील बना रहा था शख्स, और फिर…

Man Funny Dance In Flight: प्लेन में डांस करते हुए रील बना रहा था शख्स, और फिर…

सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आप हैरान रह जाते हैं। कई बार कुछ वीडियो पर यकीन कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। हाल ही में प्लेन में डांस करते एक शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Man Funny Dance In Flight: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आप हैरान रह जाते हैं। कई बार कुछ वीडियो पर यकीन कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। हाल ही में प्लेन में डांस करते एक शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स उड़ते प्लेन में डांस करते हुए रील बनाता नजर आ रहा है।

पढ़ें :- पहले चंदा चोरी, फिर चढ़ावा चोरी, फिर वोट चोरी और अब गरीब मजदूरों की मजदूरी की चोरी : आराधना मिश्रा

प्लेन में रील बनाते शख्स का ये वीडियो देख यूजर्स उसकी इस हरकत के लिए जमकर आलोचना कर रहे हैं। आज कल लोग रील्स बनाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं, यहां तक कि लोग सामने मौजूद लोगों को ये अच्छा लगेगा या नहीं सोचे बिना भी रील बनाने में लग जाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो आप देंख सकते हैं कि फ्लाइट में एक शख्स अचानक डांस करना शुरू कर देता है। शख्स फिल्म ‘जान तेरे नाम पर’ के गाने ‘अक्खा इंडिया’ पर अपना टैलेंट दिखा रहा है।

पढ़ें :- प्रशांत भूषण बोले - देश में सत्ता परिवर्तन तो जरूर होगा,'ये रिजीम चेंज की लड़ाई है ...', हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार

 

फ्लाइट में कई लोग उसे देखकर असहज भी नजर आते हैं। प्लेन में डांस करते हुए रील बनाते शख्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ShivrattanDhil1 नाम के अकाउंट पर शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 5 लाख 97 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...