1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी : पीएम मोदी

बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को एक्स पर लिखा कि बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary) एवं विजय सिन्हा (Deputy Chief Minister Vijay Sinha) को पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को एक्स पर लिखा कि बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary) एवं विजय सिन्हा (Deputy Chief Minister Vijay Sinha) को पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी।

पढ़ें :- Lucknow Fire: घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी, पीड़ित परिवारों से मिले, आर्थिक मदद का भी किया एलान

पढ़ें :- जयपुरिया संस्थान के 30वां दीक्षांत समारोह में 358 छात्रों को डिप्लोमा और दो शोधार्थियों को फैलोशिप से किया गया सम्मानित

बताते चलें कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 9वीं बार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके बाद सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) और विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha)  ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर (Governor Rajendra Arlekar) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रेम कुमार, श्रवण कुमार,संतोष कुमार सुमन ,सुमित कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ ली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...