Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव पर कसता जा रहा शिकंजा, भाई के घर विजिलेंस ने मारा छापा, सील हो चुका है मकान

पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव पर कसता जा रहा शिकंजा, भाई के घर विजिलेंस ने मारा छापा, सील हो चुका है मकान

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

गोंडा। बहराइच के पयागपुर से पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्वत की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गोंडा शहर के जानकीनगर स्थित मुकेश और उसके भाई अजय श्रीवास्तव के मकान में सोमवार सुबह अयोध्या विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की है। तीन वाहनों से पहुंची आठ सदस्यीय टीम सुबह करीब आठ बजे मकान में दाखिल हुई। इस कार्रवाई को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया।

पढ़ें :- मुकेश श्रीवास्तव के भाई पर शिकंजा कसने के बाद दो पूर्व CMO के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की तैयारी

बताया जा रहा है कि, मुकेश श्रीवास्तव और उनके भाई अजय श्रीवास्तव के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामलों और एनआरएचएम घोटाले की जांच के सिलसिले में बताई जा रही है। हालांकि, विजिलेंस की टीम की तरफ से इसको लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गयी है।

बता दें कि, मुकेश और उनके भाई अजय श्रीवास्तव के खिलाफ लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। बीते 20 अगस्त को भी अयोध्या विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की थी। इसके बाद से मकान को सील कर दिया गया था। साथ ही एक नोटिस चस्पा किया गया था, जिसमें दोबारा कार्रवाई किए जाने की बात कही गई थी। इसी नोटिस के बाद सोमवार को विजिलेंस टीम फिर मकान पर पहुंची और जांच शुरू की। कहा जा रहा है कि, विजिलेंस को पिछली कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये की संपत्तियों संबंधित अहम दस्तावेज मिले थे। अब उन दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच के लिए टीम दोबारा मकान के अंदर पहुंची है।

बता दें कि, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को बीते जून में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से मुकेश श्रीवास्तव जेल में है। वहीं, उनके भाई अजय श्रीवास्तव, जो बाराबंकी स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात बताए जाते हैं, के खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति को लेकर विजिलेंस में मामला दर्ज होने की बात सामने आई है।

 

पढ़ें :- गोंडा: हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर 'लगाई दिही चोलिया के हुक' गाने में डांस किया, विवाद बढ़ा तो BSA ने जांच का आदेश दिया
Advertisement