Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Saif Ali Khan Attacker: सैफ अली खान पर हमला करने वाला निकला बांग्लादेशी घुसपैठिया, भारत में घुसने के बाद आरोपी ने बदल लिया था नाम

Saif Ali Khan Attacker: सैफ अली खान पर हमला करने वाला निकला बांग्लादेशी घुसपैठिया, भारत में घुसने के बाद आरोपी ने बदल लिया था नाम

By Abhimanyu 
Updated Date

Saif Ali Khan Attacker Arrest: अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद रविवार को मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपी के बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी बांग्लादेशी घुसपैठिया है, जो अवैध रूप से भारत में घुसा था। उसने बाद में अपना नाम भी बदल लिया था।

पढ़ें :- यूपी में गजब सियासी संयोग : दोपहर में पूर्व MLA ने थामा सपा का दामन, शाम होते ही भाजपा ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य

मुंबई में डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेदाम ने रविवार को बताया, “16 जनवरी को सुबह 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर पर हमला हुआ। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, उसकी उम्र 30 साल है। वह लूट के इरादे से घर में घुसा था। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी। आगे की जांच बाद में होगी। हमें शक है कि वह बांग्लादेशी मूल का है।”

डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम ने कहा, “प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। वह अपना वर्तमान नाम विजय दास रख रहा था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। वह कुछ दिनों तक मुंबई में रहा और फिर मुंबई के आसपास के इलाकों में रहा। आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।” उन्होंने कहा, “हमें संदेह है कि आरोपी बांग्लादेशी मूल का है और इसीलिए मामले में पासपोर्ट अधिनियम की संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं।”

गेडाम ने कहा, “आरोपी के बांग्लादेशी होने का अनुमान लगाने के लिए प्राथमिक साक्ष्य मौजूद हैं। उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं। कुछ जब्ती ऐसी हैं जिनसे पता चलता है कि वह बांग्लादेशी नागरिक है…अभी तक, हमें लगता है कि आरोपी पहली बार (सैफ अली खान के) आवास में घुसा है…”

पढ़ें :- IND vs NZ 3rd T20I : आज सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Advertisement