Hanuman Ansh: फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कामयाबी की तस्वीर साफ कर दी है। रिलीज के 46 दिन बाद फिल्म दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। हालांकि, फिल्म से जुड़े लोगों के मुताबिक शुरुआत में किसी ने नहीं सोचा था कि यह प्रोजेक्ट इतनी बड़ी सफलता हासिल करेगा।
पढ़ें :- 'कैटरीना कैफ' के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, 'परिणीति चोपड़ा' ने दिया करारा जवाब, बोली- ‘नकारात्मक नजरिए से क्यों देखें?’
रामनंदन भोसले का किरदार निभाने वाले चंदन आनंद भी इसकी सफलता के पीछे पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और भरोसे को अहम मानते हैं। उनका कहना है कि शूटिंग के दौरान कई ऐसी घटनाएं जरूर हुईं, जिन्हें टीम ने दैवीय अनुभव के तौर पर महसूस किया, लेकिन फिल्म की पूरी सफलता को सिर्फ चमत्कार का नतीजा मानना सही नहीं होगा।
एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान, चंदन आनंद ने शूटिंग के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के बीच उन्हें चित्रकूट जाना पड़ा था। वहां का मौसम देखकर उनके मन में काम खत्म होने के बाद ठंडी बीयर पीने का ख्याल आया। लेकिन उनकी ये प्लानिंग ज्यादा देर नहीं चल सकी।
चंदन के मुताबिक, उन्हें पहले से पता नहीं था कि सेट पर खाने-पीने को लेकर कुछ खास नियमों का पालन किया जा रहा है। चंदन आनंद आगे कहते हैं कि, “चित्रकूट पहुंचने के बाद मैंने वहां चाय पी थी और इस चाय की वजह से मेरे पेट में ऐसा दर्द उठा कि मैं 6 दिन तक केवल सात्विक खाने दाल खिचड़ी ही खाता रहा।
पढ़ें :- बॉलीवुड से दुखद खबर, रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
बाद में जब पता चला कि सेट पर भी इसी तरह का माहौल था तो मैंने सभी डॉट्स कनेक्ट किए, जिसे देखकर मैं खुद हैरान था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बीयर पीने की उनकी योजना पर मानो हनुमान जी की ‘शंटी’ चल गई और उन्हें भी कई दिनों तक सात्विक खाना ही खाना पड़ा।