1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जी की नीतियों और दृष्टिकोण ने भारत को आर्थिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया : प्रियंका मौर्या

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जी की नीतियों और दृष्टिकोण ने भारत को आर्थिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया : प्रियंका मौर्या

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर​ लिखा, आज लखनऊ में राज्य महिला आयोग मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के आवास जाकर पूर्व पीएम के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही देशभर में लोग पूर्व पीएम को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

पढ़ें :- माफिया बृजेश सिंह ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, क्या उनका ये फैसला बदल देगा पूर्वांचल का सियासी समीकरण?

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर​ लिखा, आज लखनऊ में राज्य महिला आयोग मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनकी नीतियों और दृष्टिकोण ने भारत को आर्थिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया। उनका समर्पण और देश के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी। मैं उनके योगदान को श्रद्धा के साथ नमन करती हूं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूँ।

बता दें कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह गुरुवार को 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर मौजूद रहीं।

पढ़ें :- Noida Fire Broke Out : नोएडा की अरण्य सोसाइटी की 21वीं मंजिल पर AC फटने से आग लगी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...