HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमीरों की कठपुतली भाजपा सरकार ढह गयी है…अखिलेश यादव ने साधा निशाना

अमीरों की कठपुतली भाजपा सरकार ढह गयी है…अखिलेश यादव ने साधा निशाना

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सातवें चरण के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। सत्तापक्ष और विपक्ष अपने अपने दावे कर रहा है। चार जून को चुनाव के नतीजे आयेंगे। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सातवें चरण के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। सत्तापक्ष और विपक्ष अपने अपने दावे कर रहा है। चार जून को चुनाव के नतीजे आयेंगे। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, लगातार झूठ बोलनेवाली भाजपा पर अब न तो जनता का विश्वास है, न ही भाजपा से जनता को कोई आस है।

पढ़ें :- इसकी गारंटी कौन लेगा कि अगली बार परीक्षा आयोजित किये जाने पर घपला-घोटाला नहीं होगा: अखिलेश यादव

पढ़ें :- भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का मुख्यमंत्री जी का दावा महज खोखला है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा ने लाभार्थी बनाए… ‘इंडिया गठबंधन’ दोगुना मुफ़्त राशन देकर और महिलाओं व बेरोज़गारों को 1-1 लाख रुपये और 30 लाख नौकरियां देकर एक ‘अति लाभार्थी’ वर्ग बनाने जा रही है। ग़रीबों-मज़दूरों की ‘इंडिया गठबंधन सरकार’ देश की दबी-कुचली, शोषित, वंचित और सामाजिक-आर्थिक रूप से कमज़ोर आम जनता के लिए ऐसे बदलाव लाएगी, जिसका फ़ायदा देश की 95% फ़ीसदी आम जनता को मिलेगा। लगातार झूठ बोलनेवाली भाजपा पर अब न तो जनता का विश्वास है, न ही भाजपा से जनता को कोई आस है। अमीरों की कठपुतली भाजपा सरकार ढह गयी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...