1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. The Secret of Devkali: फिल्म ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ का ट्रेलर जल्द होगा लॉन्च

The Secret of Devkali: फिल्म ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ का ट्रेलर जल्द होगा लॉन्च

फिल्म 'द सीक्रेट ऑफ देवकाली' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्पेंस से भरी हुई इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार फैंस कर रहे हैं। इससे पहले इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही लॉन्च होने वाला है। दरअसल, इस फिल्म में ऐसी कहानी है, जो काफी रोमांचित करने वाली है। ​कहा जा रहा है कि, अगले साल ये फिल्म रिलीज हो जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

The Secret of Devkali: फिल्म ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्पेंस से भरी हुई इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार फैंस कर रहे हैं। इससे पहले इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही लॉन्च होने वाला है। दरअसल, इस फिल्म में ऐसी कहानी है, जो काफी रोमांचित करने वाली है। ​कहा जा रहा है कि, अगले साल ये फिल्म रिलीज हो जाएगी।

पढ़ें :- Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

दरअसल, स्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई चौहान प्रोडक्शन की ये फिल्म बिल्कुल ही अलग है। इससे पहले रिलीज हुए फिल्म के टीजर में दिख रहा है कि, जंगल में हिरण घूम रहे हैं। इस बीच तीर-धुनष से एक हिरण को मार दिया जाता है। इस बीच आवाज आती है कि वो लोग इन्हें भगवान मानते हैं। ऐसे में सवाल उठाता है कि आखिर हिरण का शिकार किसने किया और कौन लोग हिरण को भगवान मानते हैं? स्पेंस और थ्रिलर से भरा हुआ ये टीजर देखने के बाद बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ ही फैंस काफी उत्साहित हैं और इस फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि, चौहान प्रोडक्शन की पहली फिल्म ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ का टीजर बीते दिनों रिलीज हुआ था, जो फैंस को काफी रोमांचित कर रहा है। इस फिल्म के टीजर को चौहान प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में नए चेहरे धमाल मचाते हुए दिखेंगे।

चौहान प्रोड्क्शन (Chauhan Production) के बैनर तले बनी ये फिल्म जल्द ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होगी। यह फिल्म प्रिंस चौहान और नीरज चौहान द्वारा निर्मित है और इसे नेहा सोनी ने लिखा है। इस फिल्म की कहानी देवकाली नाम के गांव के ईद-गिर्द घूमती है,​ जिसका सस्पेंस और थ्रिलर दर्शकों को काफी रोमांचित करेगा। इस फिल्म में ​नीरज चौहान मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।

पढ़ें :- The Great Indian Kapil Show Season 5 : कपिल शर्मा की पुरानी पलटन वापस, रिलीज डेट सामने आने के साथ ही प्रोमो में गानें की खूब हो रही है तारीफ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...