Sanjay Bangar Son Aryan Gender Transformation : इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कोच संजय बांगर (Sanjay Bangar) के बेटे आर्यन बांगर (Aryan Bangar) के एक वीडियो से बवाल मचा हुआ है। आर्यन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे वह कुछ विशेष दवाओं की मदद से 10 महीनों में लड़के से लड़की बन गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया के पूर्व कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन ने हाल में दवाई और सर्जरी की मदद से अपना जेंडर बदलवाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट के पोस्ट में एक लंबे चौड़े मैसेज के जरिये ट्रांसफॉर्मेशन (Transformation) पर अपना अनुभव शेयर किया है। साथ उन्होंने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है, जोकि हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी (Hormonal Transformation Journey) का है। जिसमें वह लड़के से लड़की के रूप में नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा
अनाया बांगर (Anaya Bangar) के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके लिखा, “क्रिकेट खेलने के अपने सपने को हासिल करने के लिए मैंने बहुत त्याग किया। लेकिन इस खेल से परे मेरी अपनी खोज की यात्रा भी है। ये सफर मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन मेरे लिए, हासिल की गई जीत किसी भी बाकी चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है।”
View this post on Instagram
पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय
बता दें कि आर्यन से (अनाया) अपने पिता संजय बांगर की तरह क्रिकेटर हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज है, जो कि एक लोकल क्रिकेट क्लब, इस्लाम जिमखाना के लिए क्रिकेट खेलते हैं। मौजूदा समय में अनाया मैनचेस्टर में रहे हैं,जहां वह देश के एक क्लब की तरफ से क्रिकेट खेल रही है। हालांकि, अभी ये नहीं पता कि वह कौन से क्लब के लिए खेलती हैं।
View this post on Instagram