पटना। नालंदा में एक पिता ने अपने ही बेटे की गला दबा कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी पिता ने बेटे पर अपनी सौतेली मां के साथ गंदी हरकत करने के कारण घटना को अंजाम दिया है। वहीं हत्या के बाद पिता ने अपने बड़े भाई और चाचा के साथ मिलकर बेटे पटना ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया। मृतक के नाना की तहरीर पर पिता सहित अन्य लोगों पर हत्या कर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में शव की तलाश कर रही है।
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?
हरनौत थाना क्षेत्र के बड़ी मुढ़ारी गांव में पिता ने ही बेटे की हत्या कर दी और कुछ लोगों की मदद से शव को गंगा में फेंक दिया। घटना तीन दिन पहले की है। मुढ़ारी गांव निवासी श्याम दिल्ली में नौकरी करता था। उसका 23 वर्षीय बेटा पिंटू कुमार है अपनी सौतेली मां नीलू और दो सौतेले भाई बहन के साथ गांव में ही रहता था। पिंटू की सौतेली मां का कहना है कि वह उसके साथ गलत हरकत करता था। पति ने देख लिया तो उसकी हत्या कर दी। पिंटू के नाना सहदेव राम ने हत्या की एफआईआर कराई है।
पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपित श्याम को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी नीलू देवी से भी पूछताछ की गयी है। ग्रामीणों की माने तो श्याम ने तीन शादियां की है। पहली शादी 1999 में की। उससे पिंटू का जन्म हुआ। साल 2012 में पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली। उसी साल श्याम ने दूसरी शादी की। दो साल बाद वह घर छोड़कर चली गयी। इसके बाद 2014 में उसने नीलू से तीसरे शादी की।
सौतेली मां के साथ करता था गंदी बात
पढ़ें :- Writer Connect India का ‘Writer Youth Parliament 2026’ भव्य आयोजन, युवाओं ने ‘शिक्षा और AI’ पर रखी बेबाक राय
मुढ़ारी में पिंटू अपनी सौतेली मां के साथ रहता था। नीलू का कहना है कि पिंटू अक्सर उसके साथ गलत हरकत करता था। 10 अगस्त की रात भी पिंटू उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास कर रहा था। श्याम ने देखा तो विरोध किया। इस बात पर बाप-बेटे के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान श्याम ने गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने बड़े भाई शैलेन्द्र राम, दोस्त दीना साव और अपने एक चाचा की मदद से शव को एंबुलेंस में लेकर पटना के अथमलगोला के पास गंगा नदी में फेंक दिया। वहीं हरनौत थाना प्रभारी अमरदीप कुमार ने बताया कि हत्या के बाद शव को गायब करने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। श्याम और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। श्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सौतेली मां के साथ बेटे की इस हरकत की चर्चा पूरे नालंदा में हो रही है। वहीं लोग रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चा कर रहे हैं।