1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा डूबता जहाज, 2027 में हो जाएगा सफाया, ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से एनडीए को कोई नुकसान नहीं : जयवीर सिंह

सपा डूबता जहाज, 2027 में हो जाएगा सफाया, ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से एनडीए को कोई नुकसान नहीं : जयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर रावण का गठबंधन अखिलेश की जिन्नावादी मानसिकता की उपज है। लेकिन विपक्ष चाहे जितने भी मोर्चे बना ले, एनडीए को इससे कोई नुकसान नहीं है। वहीं, दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि अखिलेश यादव डरे हुए हैं। इस समय उनकी हालत खराब है, उन्हें बीजेपी की चिंता करने की बजाय अपने डूबती पार्टी को बचाने पर ध्यान देना चाहिए।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर रावण का गठबंधन अखिलेश की जिन्नावादी मानसिकता की उपज है। लेकिन विपक्ष चाहे जितने भी मोर्चे बना ले, एनडीए को इससे कोई नुकसान नहीं है। वहीं, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि अखिलेश यादव डरे हुए हैं। इस समय उनकी हालत खराब है, उन्हें बीजेपी की चिंता करने की बजाय अपने डूबती पार्टी को बचाने पर ध्यान देना चाहिए।

पढ़ें :- 'श्रीराम किसी एक दल नहीं, सबके हैं', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य का बड़ा बयान

भाजपा अपने 10 साल के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर 2027 में जनता के बीच जाएगी

जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा अपने 10 साल के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर 2027 में जनता के बीच जाएगी। जनता ने एक बार फिर सपा को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के शासनकाल में माफियाओं का बोलबाला था। गुंडों के डर से महिलाएं घरों से निकलने में भी डरती थी। लेकिन आज योगी के राज में महिलाएं सुरक्षित है और माफियाओं का सफाया हो गया है।

सपा राज में दलितों की जमीन पर कब्जा करते थे सपाई 

जयवीर सिंह ने कहा कि सपा राज में सपाई दलितों की जमीन पर कब्जा करते थे। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। उस समय उत्तर प्रदेश के थाने सपा द्वारा पाले गए अपराधी चलाते थे। जो जितना बड़ा अपराधी, उतना बड़ा समाजवादी हुआ करता था।

पढ़ें :- बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने यूपी पुलिस को बताया दलाली का अड्डा, अखिलेश बोले- 'हाथ कंगन को आरसी क्या, देखे-भोगे को ‘साक्षी’ क्या?

सपा डूबता जहाज है, जिस पर अब कोई सवार नहीं होना चाहता

दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है अखिलेश का डर बढ़ता जा रहा है। उन्हें अच्छे से पता है कि इस चुनाव में सपा का सफाया होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा डूबता जहाज है, जिस पर अब कोई सवार नहीं होना चाहता।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...