1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राज्यमंत्री सर्किट हाउस में ले रहे थे बैठक, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कार में घुसा 6 फीट लंबा सांप

राज्यमंत्री सर्किट हाउस में ले रहे थे बैठक, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कार में घुसा 6 फीट लंबा सांप

मुरादाबाद के सर्किट हॉउस में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कार में एक 6 फीट लंबा सांप घुस गया। जिसके बाद सांप पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने द्वारा कई घंटे की मशक्त के बाद कार के नीचे से सांप को सुरक्षित वापस निकाला गया। सांप को एक थैले में बंद कर एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुरादाबाद। मुरादाबाद के सर्किट हॉउस में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण सर्किट हाउस में बैठक ले रहे थे। तभी भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कार में एक 6 फीट लंबा सांप घुस गया। सांप को कार के अंदर देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत सर्किट हाउस में मौजूद लोगों तक पहुंची तो सांप पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचित किया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को कार से निकालकर पकड़ लिया गया और एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

पढ़ें :- मुरादाबाद में छात्रावास के लिए जारी 10 लाख सिर्फ कागजों पर हुए खर्च, छात्रावास अधीक्षक निलंबित, असीम अरुण बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा

मुरादाबाद के सर्किट हॉउस में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कार में एक 6 फीट लंबा सांप घुस गया। जिसके बाद सांप पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने द्वारा कई घंटे की मशक्त के बाद कार के नीचे से सांप को सुरक्षित वापस निकाला गया। सांप को एक थैले में बंद कर एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। गनीमत यह रही की सांप कोई जहरीला सांप नहीं था और कार में घुसने के समय लोगों ने सांप को देख लिया था। सर्किट हॉउस के के पीछे काफी बड़ा मैदान पड़ा हुआ है हल्की बारिश के बाद यह सांप वही से दीवार के सहारे सर्किट हॉउस में अंदर आया होगा। बारहाल अधिकारीयों ने सर्किट हॉउस में वन विभाग की टीम को सर्किट हॉउस के अंदर सांप पकड़ने के निर्देश दिए है।

रिपोर्ट-सुशील कुमार सिंह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...