नई दिल्ली। त्योहारों का खुशनुमा मौसम शुरू हो चुका है और भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का सबसे खास पर्व ‘रक्षाबंधन’ बस आने ही वाला है। इस साल देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जैसे-जैसे रक्षाबंधन की तारीख करीब आ रही है, वैसे-वैसे हर घर में तैयारियों और खुशियों की एक नई लहर देखने को मिल रही है।
पढ़ें :- दिल्ली छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी FIR होगी रद्द! केंद्र सरकार ने SC में दाखिल की अर्जी
लेकिन इस बीच बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो पढ़ाई, नौकरी या कारोबार के सिलसिले में अपने परिवार और शहर से दूर रहते हैं। किसी बहन का भाई दूसरे शहर में जॉब कर रहा है, तो कोई बहन शादी या पढ़ाई की वजह से अपने मायके से दूर रह रही है। ऐसे में त्योहार के मौके पर अपनों से दूर रहने का अहसास थोड़ा भावुक कर देने वाला होता है, और मन में यह चिंता सताने लगती है कि इस बार भाई की कलाई पर राखी कैसे बंधेगी। हालांकि, जानकारों और बुजुर्गों का मानना है कि दूरी चाहे कितनी भी हो, रिश्तों की डोर और दिलों का प्यार कभी कमजोर नहीं होता। अगर आपका भाई या बहन इस बार आपसे दूर हैं, तो उदास होने के बजाय तकनीक और डाक सुविधाओं का सही इस्तेमाल करके इस पर्व की मिठास को बरकरार रखा जा सकता है।
राखी भेजने के आसान विकल्प
भारतीय डाक (Post Office)
डाक विभाग हर साल रक्षाबंधन के लिए वाटरप्रूफ और विशेष लिफाफे जारी करता है। स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से देश के किसी भी कोने में राखी सुरक्षित और समय पर भेजी जा सकती है।
पढ़ें :- Facebook Live पर झारखंड के युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कोडरमा में मचा हड़कंप
कूरियर सर्विस (Courier Services)
अगर आपके पास समय कम बचा है, तो किसी भी नामी प्राइवेट कूरियर सर्विस का विकल्प चुन सकती हैं। कूरियर के जरिए राखी और उपहार तेजी से डिलीवर हो जाते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स
डिजिटल दौर में कई ई-कॉमर्स वेबसाइट्स सीधे आपके भाई के पते पर सुंदर राखी, पूजा की थाली और मिठाइयां डिलीवर करने की सुविधा देती हैं।
समय का रखें खास ध्यान
पढ़ें :- कंगना रनौत ने CM रेखा गुप्ता संग मनाई पहली तीज, झूले से लेकर मेहंदी तक दिखा देसी अंदाज
अगस्त आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। डाक या कूरियर में अंतिम समय की भीड़ और संभावित देरी से बचने के लिए सबसे समझदारी भरा तरीका यही है कि अपनी राखी आज या कल में ही पोस्ट कर दें। माना कि त्योहार पर साथ न होने की थोड़ी कमी महसूस होती है, लेकिन कलाई पर बंधा रेशम का यह धागा हर दूरी को कम कर देता है। प्यार भरे संदेशों और डिजिटल माध्यमों के जरिए दूर रहकर भी इस रिश्ते का अनोखा जश्न मनाया जा सकता है।
रिर्पोट:
दीपांजली मिश्रा