1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. “अच्छे दिन” की बात अब एक “डरावने सपने” की तरह साबित हुए…कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

“अच्छे दिन” की बात अब एक “डरावने सपने” की तरह साबित हुए…कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने उनके 'अच्छे दिन' के वादे पर कटाक्ष किया है। खरगे ने कहा कि, “अच्छे दिन” की बात अब एक “डरावने सपने” की तरह साबित हुई। किसान, युवा से लेकर महिला तक हर कोई परेशान है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने उनके ‘अच्छे दिन’ के वादे पर कटाक्ष किया है। खरगे ने कहा कि, “अच्छे दिन” की बात अब एक “डरावने सपने” की तरह साबित हुई। किसान, युवा से लेकर महिला तक हर कोई परेशान है।

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 11 सालों में बड़े-बड़े “वादों” को खोखले “दावों” में बदलकर मोदी सरकार ने देश की ऐसी दुर्दशा की, कि “अच्छे दिन” की बात अब एक “डरावने सपने” की तरह साबित हुए। उन्होंने आगे लिखा, युवा-सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा, असलियत में करोड़ों की ग़ायब…किसान—न आय हुई दोगुनी, ऊपर से खाने पड़ी रबर बुलेट… महिला—आरक्षण पर शर्तें लागू, सुरक्षा तार-तार…

उन्होंने आगे लिखा, कमज़ोर वर्ग—SC/ST/OBC/Minorities पर भयावह अत्याचार, हिस्सेदारी ख़त्म…अर्थव्यवस्था—महंगाई की पराकाष्ठा, बेरोजगारी की बाढ़, Consumption ठप्प, Make In India रहा Flop और असमानता चरम पर…विदेश नीति—वादा था “विश्वगुरु” बनने का, बिगाड़े हर देश से सम्बन्ध…लोकतंत्र—हर स्तंभ पर RSS का हमला, ED/CBI का दुरुपयोग, संस्थानों की स्वायत्तता दी उजाड़…140 करोड़ जनता का हर तबका परेशान, 11 सालों में ऐसा रहा कमल का निशान।

पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...