1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर रिलीज ,अजय देवगन के साथ दिखे ये भोजपुरी सुपरस्टार

‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर रिलीज ,अजय देवगन के साथ दिखे ये भोजपुरी सुपरस्टार

अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’  का आज  ट्रेलर रिलीज हुआ है।  टीजर रिलीज करने के बाद जल्द ही  फिल्म  निर्माताओं ने ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। ट्रेलर करीब 3 मिनट का है जो कि आडियन्स को खूब पसंद आ रही है । ट्रेलर कि शुरुआत  इसके पहले पार्ट के कुछ पुराने सीन से होती है। इसके साथ ही इसमें भोजपुरी सुपरस्टार की एंट्री हुई है। आइए जानते हैं की कौन है वो भोजपुरी स्टार जो अजय के साथ फिल्म में है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Bollywood Times  : बॉलीवुड सुपरस्टर अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का आज ट्रेलर रिलीज हुआ है।  टीजर रिलीज करने के बाद जल्द ही फिल्म निर्माताओं ने ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। ट्रेलर करीब 3 मिनट का है जो कि आडियन्स को खूब पसंद आ रही है । ट्रेलर कि शुरुआत इसके पहले पार्ट के कुछ पुराने सीन से होती है। साथ ही फिल्म भोजपुरी सुपरस्टार की एंट्री हुई है। आइए जानते हैं की कौन है वो भोजपुरी स्टार जो अजय के साथ फिल्म में है।

पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में भीड़ को कंट्रोल करने की ये है प्लानिंग,सुरक्षा चिंताओं के बीच 2000 गार्ड तैनात

सन ऑफ सरदार में पहली बाद पर्दे पर दिखे मृणाल ठाकुर-अजय

ट्रेलर में अजय पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए नज़र आ रहे हैं। वो पाकिस्तान को  देश में बम गिराने के लिए दोषी कहते हैं। फिल्म में अजय और मृणाल पहली बार ऑनस्क्रीन दिखे हैं। लोगों को इन दोनों की कैमिस्ट्रि काफी पसंद आ रही है। क्योंकि ट्रेलर से पहले  अजय और मृणाल इस फिल्म के गाने ‘तू दूजा तू’ में नजर आए थे। वहीं, मुकुल देव भी आखिरी बार स्क्रीन पर दिखाई देते हैं। इस ट्रेलर में विंदू दारा सिंह, रवि किशन ,संजय दत्त  और कुब्रा सैत का फनी अंदाज भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। ट्रेलर कन्फ्यूजन का भंडार जैसा लग रहा है। इसमें सभी ने अपने किरदार को बहुत ही अच्छे से निभाया है।

अजय के साथ इन स्टार्स ने लगाया चार चांद

बता दें इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टर रवि किशन भी  हैं। इसके साथ महानायक संजय दत्त की एंट्री हुई है ।  बता दें फिल्म में आपको ड्रामा ,एक्शन, कॉमेडी ये तीनों चीज़ भरपूर देखने को मिलेगा। ‘सन ऑफ सरदार 2’ को इसकी स्प्रिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है और इस बार विजय कुमार अरोड़ा ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म को जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर बनाया

पढ़ें :- रामायण का लॉस एंजिलिस के एकेडमी थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर, दर्शकों ने बताया भव्य सिनेमाई अनुभव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...