1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ रेल हादसा अत्यंत दुःखद… गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख

महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ रेल हादसा अत्यंत दुःखद… गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख

महाराष्ट्र के जलगांव में हुए रेल हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृहराज्यमंत्री जितिन प्रसाद समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे को बेहद दर्दनाक बताते हुए तत्काल मदद मुहैया कराने की बात कही है। साथ ही मृतकों के प्रति संवेदना जताई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव में हुए रेल हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृहराज्यमंत्री जितिन प्रसाद समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे को बेहद दर्दनाक बताते हुए तत्काल मदद मुहैया कराने की बात कही है। साथ ही मृतकों के प्रति संवेदना जताई है।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ रेल हादसा अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी से बात कर हादसे की जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद पहुंचा रहा है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि जलगांव जिले के पचोरा के पास दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुछ लोगों की जान चली गई है। यह बहुत दर्दनाक है। हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं और जिला कलेक्टर शीघ्र ही वहां पहुंचेंगे।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार जलगांव जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। घायलों का पूरा खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 14 शर्तें पूरी करने हिदायत देते हुए रामलीला मैदान में रैली की दी अनुमति, पार्टी ने प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप

पढ़ें :- ESTIC 2026 : पीएम मोदी ने उद्घाटन समरोह में बोले- नई सोच से आगे बढ़ रहा है भारत

इसके साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने ट्रेन हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, महाराष्ट्र के जलगांव में हुए दर्दनाक हादसे में रेल यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

 

 

 

 

 

पढ़ें :- सोनिया गांधी कभी नहीं चाहती थी कि राजीव बने प्रधानमंत्री, ‘ Belonging: A Journey of Love ’ में बड़ा खुलासा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...