Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. घास जैसे दिखने वाले इस पौधे में छिपा है सेहत का खजाना, होती हैं कई बीमारियां दूर

घास जैसे दिखने वाले इस पौधे में छिपा है सेहत का खजाना, होती हैं कई बीमारियां दूर

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लेमन ग्रास सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। लेमन ग्राम एक औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है। लेमन ग्रास घास से लंबी होती है और इसकी खुशबू नींबू जैसी होती है।

पढ़ें :- International Epilepsy Day 2026 : मिर्गी के बारे में फैले हैं कई भ्रम , जानिए दौरे पड़ने के दौरान सही फर्स्ट एड

अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल चाय में अदरक की तरह करते है। लेमन ग्रास का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में हेल्प करती है। एक शोध के अनुसार लेमनग्रास के अर्क में हाइपोकोलेस्ट्रोलेमिक प्रभाव होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में हेल्प करता है।

वहीं एनसीबीआई की वेबसाइट में प्रकाशित शोध के अनुसार लेमन ग्रास तेल के सेवन से र्कत में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। इसलिए जिन लोगो को कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत रहती है तो लेमन ग्रास का सेवन करने से रक्त का कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है।

लेमन ग्रास का सेवन करने से अपच, गैस्ट्रिक की दिक्कत व पेट से संबंधित अन्य परेशानियों में आराम पहुंचाता है।साथ ही इसका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है।

किडनी में लेमन ग्रास फायदेमंद होती है। लेमनग्रास में मूत्रवर्धक गुण होता है। इसका सेवन करने से बार बार पेशाब लगने लगती है। जो किडनी के लिए अच्छा होता है। इससे पेशाब के जरिए शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सकते है। किडनी स्टोन में भी आराम मिलता है।

पढ़ें :- Video-'शुद्ध पानी जनता का हक और इस लड़ाई को हम लड़ेंगे, आप अपनी जेल रखिए तैयार' जीतू पटवारी ने मोहन सरकार को दिया खुला चैलेंज

लेमन ग्रास का तेल में एंटी कैंसर सेल्स को खत्म कर कैंसर के खतरे को कम करने में हेल्प कर सकते हैं। लेमन ग्रास का सेवन करने से वजन कम करने में हेल्प मिलती है। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ साथ अवसाद , अस्थमा, स्ट्रेस और डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Advertisement