Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का प्रयोगी ग़लत, सरकार को उनकी बात सुनकर तुरंत समाधान करना चाहिए: राहुल गांधी

झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का प्रयोगी ग़लत, सरकार को उनकी बात सुनकर तुरंत समाधान करना चाहिए: राहुल गांधी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं (JPSC and JSSC recruitment exams) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग को गलत बताते हुए राज्य सरकार से छात्रों की बात सुनने और बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करने की अपील की।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-किसी की राय में कोई दिलचस्पी नहीं, हम बस यह जानना चाहते हैं कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया? रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार

‘झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए’

कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर झारखंड सरकार (Jharkhand Government) से प्रदर्शनकारी छात्रों की बात सुनने और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।

छात्रों की मांगों का समर्थन किया

पढ़ें :- अब Gen-z तय करेंगे देश सियासत की दिशा, भारतीय राजनीति का बन चुका है नया गेम चेंजर, बदली राजनेताओं की चाल

इससे पहले भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया था। उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों से फोन पर बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी थीं और उनकी मांगों के प्रति समर्थन जताया था।

झारखंड में जंतर-मंतर जैसी बर्बरता और संवादहीनता की स्थिति नहीं बनी, सीआईडी जांच, गिरफ्तारियों और  साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जांच जारी

इधर, झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि झारखंड में जंतर-मंतर जैसी बर्बरता और संवादहीनता की स्थिति नहीं बनी है। सरकार ने छात्रों के आंदोलन से पहले ही मामले में कार्रवाई शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि सीआईडी जांच, गिरफ्तारियों और डिजिटल समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जांच जारी है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई दोषी बच न पाए।

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि भर्ती व्यवस्था में मौजूद कमियों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सीधी नजर है। उन्होंने कहा कि छात्रों को व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया गया है। उनके अनुसार, सरकार ने छात्रों से दोबारा बातचीत का आग्रह किया है और वह संवाद के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने भाजपा पर छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि सरकार का स्पष्ट रुख है कि समस्याओं का समाधान संवाद से ही निकाला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कई छात्रों ने भी माना है कि उनकी प्रमुख मांगों पर राज्य सरकार ने सकारात्मक कार्रवाई की है। यह कदम कई अन्य राज्यों में देखने को नहीं मिला है। मंत्री ने कहा कि विधानसभा के मौजूदा सत्र में भी सरकार छात्रों के मुद्दे को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि छात्रों का प्रदर्शन पहले से तय था और सरकार ने उनसे बातचीत की कोशिश की थी, लेकिन छात्र इसके लिए तैयार नहीं हुए।

 

पढ़ें :- Viral-BJP सांसद जनार्दन मिश्रा, बोले-पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने पर हो रहा आंदोलन, शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा
Advertisement