1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों की देखी ताकत, पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को सैंकड़ों मील अंदर जाकर किया तबाह : पीएम मोदी

दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों की देखी ताकत, पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को सैंकड़ों मील अंदर जाकर किया तबाह : पीएम मोदी

हमारी बहनों-बेटियों का वही आक्रोश #OperationSindoor के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है। हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने, घर में घुसकर, सैंकड़ों मील अंदर जाकर तबाह कर दिए। #OperationSindoor में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए। ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, कानपुर में विकास का ये कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था। लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा। पहलगाम के कायराना हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी बर्बरता का शिकार हुए। बेटी एशनया की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बहनों-बेटियों का वही आक्रोश #OperationSindoor के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है। हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने, घर में घुसकर, सैंकड़ों मील अंदर जाकर तबाह कर दिए।

पढ़ें :- PM Modi Foreign Visit: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी पहली विदेश यात्रा पर रवाना; जानिए कब और किन देशों का करेंगे दौरा

उन्होंने आगे कहा, हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा। स्वतंत्रता संग्राम की इस धरती से मैं सेना के इस शौर्य को बार-बार सैल्यूट करता हूं। मैं फिर कहना चाहता हूं कि #OperationSindoor के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वो किसी धोखे में न रहे। #OperationSindoor अभी खत्म नहीं हुआ है।

साथ ही कहा, भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किए हैं- पहला, भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी। दूसरा, भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा। वहीं, तीसरा, आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा। उन्होंने आगे कहा, पाकिस्तान का State और Non State एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है। अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, होंक दिया जाएगा।

#OperationSindoor में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए। ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है। एक समय था, जब भारत सैन्य जरूरतों के लिए, अपनी रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था। हमने उन हालातों को बदलने को शुरुआत की। भारत अपनी रक्षा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो, ये हमारी अर्थव्यवस्था के लिए तो जरुरी है ही। ये देश के आत्मसम्मान के लिए भी उतना ही जरुरी है। इसलिए हमने देश को उस निर्भरता से आजादी दिलाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया।

 

पढ़ें :- प्रधानमंत्री को अब अपने विदेश मंत्री की बार-बार की गई गलतियों पर करना चाहिए विचार : खरगे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...