1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उनका काम संविधान और अंबेडकर जी के किए गए काम को खत्म करना है…राहुल गांधी ने गृहमंत्री के बयान पर साधा निशाना

उनका काम संविधान और अंबेडकर जी के किए गए काम को खत्म करना है…राहुल गांधी ने गृहमंत्री के बयान पर साधा निशाना

बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर विपक्ष हमलावर है। संसद में इसको लेकर सड़क तक विपक्षी दल गृहमंत्री के बयान का विरोध कर रहे हैं। अब कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर विपक्ष हमलावर है। संसद में इसको लेकर सड़क तक विपक्षी दल गृहमंत्री के बयान का विरोध कर रहे हैं। अब कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

मीडिया से बातचीत से करते हुए राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी और उनके नेता शुरू से ही कह रहे थे कि हम संविधान बदल देंगे। ये लोग अंबेडकर जी और उनकी विचारधारा के खिलाफ हैं। उनका एकमात्र काम संविधान और अंबेडकर जी द्वारा किए गए काम को खत्म करना है। ये बात पूरा देश जानता है।

वहीं, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, राज्य सभा में कल जिस तरह से अमित शाह जी ने अंबेडकर जी का नाम लिया, उसी से पता चलता है कि उनके मन में बाबासाहेब के प्रति कितना सम्मान है। नरेंद्र मोदी जी, बीजेपी और उनके नेता चाहे जितना भी भ्रम फैलाने की कोशिश करें, लेकिन कल जो सच्चाई हमने देखी, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बेहतर होता कि वह देश की जनता से माफी मांगते। मुझे लगता है कि देश को अहंकारी गृह मंत्री पसंद नहीं हैं, इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा
वहीं, इससे पहले पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर कांग्रेस और उसका बेकार हो चुका तंत्र यह सोचता है कि उनके दुर्भावनापूर्ण झूठ उनके कई सालों के कुकर्मों खासकर डॉ. आंबेडकर के प्रति उनके अपमान को छिपा सकते हैं, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। भारत के लोगों ने बार-बार देखा है कि कैसे एक वंश के नेतृत्व वाली एक पार्टी ने डॉ. आंबेडकर की विरासत को मिटाने और एससी-एसटी समुदायों को अपमानित करने के लिए हर संभव गंदी चाल चली है।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...