1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. फिर राहुल गांधी जी पर बिन मांगे मशवरे की पेमेंट कहीं से तो हो रही होगी…प्रशांत किशोर पर राज बब्बर ने किया पलटवार

फिर राहुल गांधी जी पर बिन मांगे मशवरे की पेमेंट कहीं से तो हो रही होगी…प्रशांत किशोर पर राज बब्बर ने किया पलटवार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के सामने इस चुनाव में बड़ी चुनौती है। हालांकि, कांग्रेस नेताओं की तरफ से कई दावे किए जा रहे हैं। इन सबके बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) को बड़ा बयान आया है। उन्होंने राहुल गांधी को ब्रेक लेने की सलाह दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के सामने इस चुनाव में बड़ी चुनौती है। हालांकि, कांग्रेस नेताओं की तरफ से कई दावे किए जा रहे हैं। इन सबके बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) को बड़ा बयान आया है। उन्होंने राहुल गांधी को ब्रेक लेने की सलाह दी है।

पढ़ें :- Railways Big Decision : ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रहेगा, जानें इसके पीछे क्या है वजह?

प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, यदि कांग्रेस को 2024 लोकसभा चुनाव में उम्मीद के अनुसार नतीजे नहीं मिलते हैं तो राहुल गांधी को अपने कदम पीछे खींचने पर विचार करना चाहिए। राहुल गांधी कांग्रेस को जिताने के लिए पिछले 10 साल से असफल प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद वे न तो राजनीति से अलग हुए और न ही किसी और को पार्टी का चेहरा बनने दिया। मेरी नजर में यह लोकतांत्रिक नहीं है।

प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद कई तरह की बयान आ रहे हैं। अब कांग्रेस नेता राज बब्बर का बड़ा आयान आया है और उन्होंने प्रशांत किशोर पर पलटवार किया है। राज बब्बर एक्स पर लिखा कि, राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ मैंने काम किया है और जानता हूं कि पीके बिना पारिश्रमिक के मशवरा तो देते नहीं। फिर राहुल गांधी जी पर बिन मांगे मशवरे की पेमेंट कहीं से तो हो रही होगी।

 

पढ़ें :- Big Terrorist Attack in Somalia : अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह के हमले में सोमालिया के 20 सैनिकों की मौत, जानें सरकार ने क्या कहा?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...