1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. MAHARAJGANJ:सीएचसी से हटाई जाएंगी उपचारिका

MAHARAJGANJ:सीएचसी से हटाई जाएंगी उपचारिका

सीएचसी से हटाई जाएंगी उपचारिका

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद की प्लेसेंटा को खुले में छोड़ देने से कुत्तों द्वारा उसे बरामदे में बिखेरने की घटना को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सख्त रुख अपनाया है।

पढ़ें :- Video- 'एक खून माफ होता तो ज्ञानेंद्र कुमार को गोली मार देता...' VIP प्रमुख मुकेश सहनी का मुख्य चुनाव आयुक्त पर फूटा गुस्सा

उक्त मामले में उपचारिका अमिषा विलमियम का एक दिन का वेतन रोकते हुए उनका स्थानांतरण प्रस्ताव जिला स्वास्थ्य समिति को भेज दिया गया है। अब यह निर्णय जिलाधिकारी की अनुमोदन प्रक्रिया के बाद प्रभावी होगा।

सीएमओ ने जानकारी दी कि प्रसव के बाद प्लेसेंटा को बायो मेडिकल वेस्ट शेड में सुरक्षित रखने का प्रावधान है, जहां से कार्यदायी संस्था द्वारा प्रतिदिन जैविक अपशिष्ट का निस्तारण किया जाता है। लेकिन इस मामले में लापरवाही के कारण प्लेसेंटा खुले में रहा, जिसे कुत्तों ने नोचकर परिसर में फैला दिया।

इस घटना को घोर लापरवाही मानते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों का वेतन भी बाधित कर दिया गया है।

यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- Basti News : जयपुरिया स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर वेदप्रकाश की दर्दनाक मौत, हादसा CCTV में कैद

यह घटना सीएचसी की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करती है और स्वच्छता एवं मानवीय गरिमा से जुड़े गंभीर मुद्दे को उजागर करती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...