Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Methi Gathiya: सर्दियों में मेथी खाने के होते हैं कई फायदे, लंच में ट्राई करें मेथी गाठिया सब्जी

Methi Gathiya: सर्दियों में मेथी खाने के होते हैं कई फायदे, लंच में ट्राई करें मेथी गाठिया सब्जी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Methi Gathiya:मेथी के पत्तों में पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मेथी के पत्तों में प्रोटीन,फाइबर,कैल्शियम,आयरन, फास्फोरस,पोटैशियम , जिंक,विटामिन बी समेत तमाम पोषक तत्व पाये जाते हैं। जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

आज हम आपको मेथी गाठिया (Methi Gathiya) सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ साथ फायदेमंद भी होता है। तो चलिए जानते हैं मेथी गाठिया बनाने का तरीका। इसे आप रोटी पराठे के साथ सर्व कर सकते है।

मेथी-गाठिया सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

2 चम्मच तेल,

1 टीस्पून जीरा,

2 बारीक कटी हरी मिर्च,

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

2-3 बारीक कटे लहसुन,

चुटकीभर हींग,

1 टीस्पून हल्दी पाउडर,

1.5 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर,

2 टीस्पून जीरा पाउडर,

3 छोटे टुकड़े में कटे टमाटर,

पढ़ें :- Hot parathas in winter :  सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं

नमक स्वादानुसार,

1/2 टीस्पून गरम मसाला,

चीनी इच्छानुसार,

2 से 3 कप कटी मेथी की पत्तियां,

1/2 कप गाठिया

मेथी-गाठिया की सब्जी बनाने का तरीका

सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें। इसमें जीरे, हरी मिर्च, लहसुन और हींग का तड़का लगाएं। इसके साथ ही इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डालें।
फिर कटे हुए टमाटर और नमक डालकर ढककर थोड़ी देर पकाएं। अब इसमें गरम मसाला डालें।

पढ़ें :- Vegetable Soup :  सर्दियों में गरमागरम और पौष्टिक सूप त्वचा और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद

फिर कटी हुई मेथी की पत्तियां डालकर सारी चीज़ों को मिक्स कर लें। इसमें थोड़ी मात्रा में पानी डालें और ढककर थोड़ी देर पकाएं। जब मेथी अच्छी तरह से पक जाए, तो इसमें गाठिया डालें। तैयार है मेथी-गाठिया की सब्जी, गरमा-गर्म रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ सर्व करें।

Advertisement