1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली टैक्सी स्टैंड की नीलामी में फंसा पेच,आज दूसरे बार भी नहीं हुई बोली

सोनौली टैक्सी स्टैंड की नीलामी में फंसा पेच,आज दूसरे बार भी नहीं हुई बोली

सोनौली टैक्सी स्टैंड की नीलामी में फंसा पेच,आज दूसरे बार भी नहीं हुई बोली

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली के टैक्सी स्टैंड की नीलामी एक बड़े पेच में फंस गई है। दो हप्ते से चल रही प्रक्रिया के बावजूद अब तक कोई भी ठेकेदार नीलामी में भाग लेने नहीं पहुंचा, जिससे नगर पंचायत प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

पढ़ें :- अखिलेश ने योगी की शेर वाली फोटो पर कसा तंज, बोले- "कोरोना काल का शेर है, इटावा की लायन सफारी ही देख आते"

बताया जा रहा है कि सोनौली टैक्सी स्टैंड की नीलामी में बढ़ी हुई बोली रकम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों का कहना है कि स्टैंड शुल्क केवल कुछ ऑटो चालकों और कुछ ही चारपहिया वाहनों से वसूला जाता है, जिससे निर्धारित नीलामी शुल्क निकालना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि नीलामी में कोई भी ठेकेदार हिस्सा लेने को तैयार नहीं है।

नगर पंचायत कार्यालय पर अधिकारी दिनभर ठेकेदारों का इंतजार करते रहे, लेकिन आज दूसरे बार भी पूरी प्रक्रिया ठप रही।

इस संबंध में नगर पंचायत सोनौली के अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि, “स्टैंड की नीलामी आज नहीं हो सकी है, लेकिन आने वाले दिनों में किसी भी स्थिति में उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।”

पढ़ें :- यूपी ATS की बड़ी सफलता : पाकिस्तानी गैंगस्टरों और ISI के लिए काम करने वाले दो आतंकी नोएडा से गिरफ्तार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...