1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में हर तरफ़ डर और असुरक्षा का माहौल…अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली में हर तरफ़ डर और असुरक्षा का माहौल…अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में हर तरफ़ डर और असुरक्षा का माहौल है। गली-मोहल्लों में गोलियां चल रही हैं, व्यापारियों को धमकियां दी जा रही हैं, सरेआम हत्याएं हो रही हैं। अमित शाह जी ने दिल्ली की क़ानून व्यवस्था का मज़ाक़ बनाकर रख दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली की कानून व्यवसथा पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, दिल्ली में हर तरफ डर का माहौल बना हुआ है। इसको लेकर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि, ये लोग हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में हर तरफ़ डर और असुरक्षा का माहौल है। गली-मोहल्लों में गोलियां चल रही हैं, व्यापारियों को धमकियां दी जा रही हैं, सरेआम हत्याएं हो रही हैं। अमित शाह जी ने दिल्ली की क़ानून व्यवस्था का मज़ाक़ बनाकर रख दिया है।

उन्होंने आगे कहा, आज शाम को नांगलोई में ऐसे दो परिवारों से मिलने जा रहा हूं। एक परिवार की दुकान पर दिन-दहाड़े गोलियां चली थीं। दूसरे परिवार से फ़ोन पर करोड़ों रूपए की फ़िरौती मांगी गई। और ये सब पूरी दिल्ली में हो रहा है, रोज़ अख़बारों में खबरें छप रही हैं। क्या किसी ने ये सोचा था कि दिल्ली एक दिन देश का extortion Capital बन जाएगा?

साथ ही कहा, और ये सब अमित शाह जी के घर के कुछ किलोमीटर दूर ही हो रहा है। दिल्ली के लोग दहशत में जी रहे हैं और ये लोग हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। बता दें कि, दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव का एलान हो सकता है। चुनाव के एलान से पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार केंद्र सरकार पर लगातार हमले बोल रही है। अब कानून व्यवसथा को लेकर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा सवाल उठाया है। दरअसल, दिल्ली में बीते कुछ दिनों में कई ऐसी वारदातें हुईं, जिसके कारण कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा।

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...