1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल, गृहमंत्री से मिले राज ठाकरे, एनडीए गठबंधन में हो सकते हैं शामिल

महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल, गृहमंत्री से मिले राज ठाकरे, एनडीए गठबंधन में हो सकते हैं शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र की राजनीति का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उनके एनडीए गठबंधन में शामिल होने की अटकलें हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र की राजनीति का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उनके एनडीए गठबंधन में शामिल होने की अटकलें हैं। कहा जा रहा है कि, राज ठाकरे सोमवार की रात को ही दिल्ली पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने एक प्राइवेट होटल में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की। ये मुलाकात खत्म होने के बाद उन्होंने गृहमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान राज ठाकरे के साथ विनोद तावड़े भी अमित शाह से मिलने पहुंचे।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

एनडीए में शामिल हो सकते हैं राज ठाकरे
गृहमंत्री अमित शाह और राज ठाकरे की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में एनडीए के कुनबा के बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि, राज ठाकरे एनडीए में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पहले से ही नई दिल्ली में मौजूद हैं।

बता दें कि, भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने इस बार महाराष्ट्र की 48 में से 45 प्लस लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। वहीं केंद्र में एनडीए का 400 से ज्यादाऔर भाजपा के अकेले का 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य है।

 

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...