1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे: आतिशी

जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे: आतिशी

देश की राजधानी नई दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। केजरीवाल सरकार में शिक्षामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहीं आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। केजरीवाल सरकार में आतिशी सबसे ताकतवर मंत्री रही हैं। उन्हें अरविंद केजरीवाल का करीबी सहयोगी और भरोसेमंद माना जाता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। केजरीवाल सरकार में शिक्षामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहीं आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। केजरीवाल सरकार में आतिशी सबसे ताकतवर मंत्री रही हैं। उन्हें अरविंद केजरीवाल का करीबी सहयोगी और भरोसेमंद माना जाता है। इसको लेकर ही उन्हें दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं, अरविंद केजरीवाल आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

वहीं, आप विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा कि, सबसे पहले मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी और मुझ में भरोसा दिखाया। ये सिर्फ AAP में हो सकता है जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनी।

उन्होंने कहा, मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। अगर किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव की टिकट भी नहीं मिलती। जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है।

बता दें कि, मौजूदा समय आतिशी के पास सबसे अधिक मंत्रालय हैं। मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव केजरीवाल ने सभी विधायकों के सामने रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। रेस में उनका नाम सबसे आगे भी चल रहा था। आतिशी पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली में हुई है। और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।

 

पढ़ें :- Under-18 Asia Cup : कोरिया को हराकर भारतीय युवा महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...