1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, फेमस फिल्म प्रोड्यूसर की बेटी तिशा कुमार का निधन

इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, फेमस फिल्म प्रोड्यूसर की बेटी तिशा कुमार का निधन

टी-सीरीज के पूर्व एक्टर और फिल्म निर्माता कृष्ण कुमार (Krishna Kumar), दिवंगत गुलशन कुमार (Late Gulshan Kumar) के भाई और भूषण कुमार के चाचा ने गुरुवार, 18 जुलाई को अपनी 21 वर्षीय बेटी तिशा कुमार (Tisha Kumar passes away) को खो दिया। तिशा का गुरुवार को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Tisha Kumar Passed Away: टी-सीरीज के पूर्व एक्टर और फिल्म निर्माता कृष्ण कुमार (Krishna Kumar), दिवंगत गुलशन कुमार (Late Gulshan Kumar) के भाई और भूषण कुमार के चाचा ने गुरुवार, 18 जुलाई को अपनी 21 वर्षीय बेटी तिशा कुमार (Tisha Kumar passes away) को खो दिया। तिशा का गुरुवार को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

आपको बता दें, कुमार परिवार के एक करीबी सूत्र ने जर्मनी में कैंसर का इलाज करा रही तिशा के निधन की पुष्टि की। जर्मनी के एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। सूत्र ने कहा, “तिशा सिर्फ 21 वर्ष की थी। उसे कैंसर का पता चला और परिवार ने उसे इलाज के लिए जर्मनी ले जाने का फैसला किया। गुरुवार को उसका निधन हो गया।

यह परिवार के लिए बहुत दुखद समय है।” टी-सीरीज ने भी तिशा की मौत पर एक बयान जारी किया। प्रवक्ता ने साझा किया, “कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का कल बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। यह परिवार के लिए कठिन समय है, और हम विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि परिवार की निजता का सम्मान किया जाए।”

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...