1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा में सच्चा समाजवाद नहीं, सिर्फ परिवारवाद, तीसरी बार डबल इंजन की बनेगी भाजपा सरकार : केशव मौर्य

सपा में सच्चा समाजवाद नहीं, सिर्फ परिवारवाद, तीसरी बार डबल इंजन की बनेगी भाजपा सरकार : केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने उनके पीडीए को परिवार डवलपमेंट एजेंसी बताया है। दरअसल, इन दिनों केशव मौर्य लगातार अखिलेश यादव पर हमले बोल रहे हैं। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, सपा में सच्चा समाजवाद नहीं, सिर्फ परिवारवाद है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने उनके पीडीए को परिवार डवलपमेंट एजेंसी बताया है। दरअसल, इन दिनों केशव मौर्य लगातार अखिलेश यादव पर हमले बोल रहे हैं। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, सपा में सच्चा समाजवाद नहीं, सिर्फ परिवारवाद है। अखिलेश यादव का PDA फर्जी सिर्फ परिवार डवलपमेंट एजेंसी। 2012–17 में यूपी बना था दंगाइयों, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का अड्डा। जनता को ठगा गया-अब फिर धोखा नहीं चलेगा। 2027 में फिर खिलेगा कमल! तीसरी बार डबल इंजन भाजपा सरकार बनेगी।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

इससे पहले केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि, 100-100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, यह कहावत सपा बहादुर अखिलेश यादव पर पूरी तरह चरितार्थ होती है। 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों का अधिकार अपने परिवार, जाति और मुस्लिम तुष्टिकरण की भेंट चढ़ा दिया था। आज वही अखिलेश यादव जी पिछड़ों और अति पिछड़ों को लगातार अगड़ों से लड़ाने की साजिश रच रहे हैं।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

उन्होंने आगे लिखा था कि, सपा यूपी को बरबाद करना चाहती है, इन्हीं समाजविरोधी कुकृत्यों के कारण समाप्तवादी पार्टी’ बनना तय हो गया है। भाजपा ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सामाजिक एकता, ‘सबका साथ, सबका विकास’ सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण की असली प्रतीक है। 2027 में एक बार फिर 2017 की तरह भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ लौटेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...