1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं…उपचुनाव के नतीजों के बाद बोले अखिलेश यादव

असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं…उपचुनाव के नतीजों के बाद बोले अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसमें 7 सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत हासिल हुई है। उपचुनाव के नतीजे के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP by-election result: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसमें 7 सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत हासिल हुई है। उपचुनाव के नतीजे के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है।

पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पढ़ें :- नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की तस्करी नाकाम, नौतनवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनानेवालों के हथकंडे तस्वीरों में क़ैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। दुनिया से लेकर देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं। अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है…बांधो मुट्ठी, तानो मुट्ठी और पीडीए का करो उद्घोष ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे!’

यूपी उपचुनाव के नतीजे
करहल – समाजवादी पार्टी
सीसामऊ – समाजवादी पार्टी
कटेहरी – भाजपा
फूलपुर – भाजपा
मझवॉं – भाजपा
कुंदरकी – भाजपा
खैर – भाजपा
गाज़ियाबाद – भाजपा
मीरापुर – आरएलडी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...