1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो: अखिलेश यादव

विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो: अखिलेश यादव

पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद अब तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग इसको लेकर सवाल उठा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद अब तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग इसको लेकर सवाल उठा रहे हैं।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का इस पर बड़ा बयान आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

बता दें कि, फाइनल में विनेश फोगाट का अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांड से मुकाबला होना था। अमेरिका की इस पहलवान ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वे विश्व चैंपियनशिप में दो रजत और दो कांस्य मेडल भी जीत चुकी हैं। हालांकि, अब विनेश फोगाट फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित हो गईं हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...