1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Melbourne Test से पहले Jadeja के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मचा बवाल; ऑल राउंडर की इस बात से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को लगी मिर्ची

Melbourne Test से पहले Jadeja के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मचा बवाल; ऑल राउंडर की इस बात से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को लगी मिर्ची

Ravindra Jadeja press conference: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया बार-बार भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ने का प्रयास कर रहा है। ताजा मामला स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जड़ेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा है। जहां पर इंग्लिश में जवाब न दिये जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Ravindra Jadeja press conference: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया बार-बार भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ने का प्रयास कर रहा है। ताजा मामला स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जड़ेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा है। जहां पर इंग्लिश में जवाब न दिये जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया।

पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री

दरअसल, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सत्र के दौरान रविन्द्र जड़ेजा मीडिया के सवालों का जवाब देने आए थे। इस दौरान जड़ेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस ठीक से चल रही थी, सवालों का जवाब देने के बाद टीम इंडिया के मीडिया मैनेजर ने जड़ेजा से चलने को कहा। तभी एक ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर ने इंग्लिश में सवाल का जवाब लेना चाहा। इस पर टीम के मीडिया मैनेजर ने मना कर दिया।

जड़ेजा की ओर से इंग्लिश में सवाल जवाब दिये बिना जाने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उसकी मीडिया मैनेजर से बहस भी हुई। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर ने कहा- “एक सवाल इंग्लिश में?” इस पर टीम इंडिया मीडिया मैनेजर ने कहा- “माफ कीजिए, हमारे पास समय नहीं है, आप देख सकते हैं कि टीम बस इंतजार कर रही है।”

इस पर रिपोर्टर ने कहा- “क्या एक भी सवाल इंग्लिश में नहीं पूछा जा सकता?” फिर मीडिया मैनेजर ने कहा- “ये कॉन्फेंस मुख्य तौर पर यहां आई भारतीय मीडिया के लिए थी।” ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर ने कहा- “ये आयोजन बकवास था।” इससे पहले मेलबर्न एयरपोर्ट पर विराट कोहली और एक महिला जर्नलिस्ट के बीच बहस हो गयी थी, क्योंकि वह बिना इजाजत के तस्वीरें ले रही थी।

एडिलेड टेस्ट के दौरान ट्रेविस हेड के साथ विवाद में मोहम्मद सिराज को विलेन साबित करने में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का अहम योगदान रहा था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने एडिलेड और ब्रिस्बेन टेस्ट सिराज के खिलाफ हूटिंग की थी। अब मेलबर्न में भी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हंगामा खड़ा करने की कोशिश कर रहा है।

पढ़ें :- विराट कोहली ने दिनेश फलाहारी महाराज के आरोप को बताया झूठा, क्रिकेटर को 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम बुलाने का किया था दावा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...