नई दिल्ली। महिला अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कंगना के इस बयान को लेकर विपक्षी दलों के साथ ही किसान संगठन भी तीखी प्रतिक्रियां दे रहे हैं। दरअसल, एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
कंगना वायरल हो रहे वीडियो में कह रहीं हैं कि, जो बांग्लादेश में हुआ ये यहां होते हुए देर नहीं लगती अगर हमारे शीर्ष नेतृत्व सशक्त नहीं होते। बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के समय वहां हत्याएं और रेप हुए। उन्होंने आगे कहा, जब किसानों के हितकारी बिल वापस हुए तब पूरा देश चौंक गया था, वो किसान आज भी वहां बैठे हुए हैं उन्होंने कभी ये सोचा नहीं की ये बिल वापस होगा।
वहीं, इसको लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा सांसद के वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि, BJP सांसद कंगना जी का लेटेस्ट बयान है कि “किसान आंदोलन में लंबी प्लानिंग थी, बांग्लादेश जैसी और इसके पीछे चीन अमेरिका जैसी विदेशी शक्तियों काम कर रहीं हैं।”
BJP सांसद कंगना जी का लेटेस्ट बयान है कि “किसान आंदोलन में लंबी प्लानिंग थी, बांग्लादेश जैसी. और इसके पीछे चीन अमेरिका जैसी विदेशी शक्तियों काम कर रहीं हैं”
1) क्या यह कंगना जी की निजी राय है या यह BJP और सरकार का मत है?
पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
2) क्या BJP और सरकार भी यह मानती है कि अमेरिका और चीन… pic.twitter.com/7I5dmNrGqN
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) August 25, 2024
उन्होंने आगे लिखा कि, क्या यह कंगना जी की निजी राय है या यह BJP और सरकार का मत है? क्या BJP और सरकार भी यह मानती है कि अमेरिका और चीन हमारे देश के अंदर अस्थिरता कर रहे है? अगर मोदी सरकार को लगता है कि विदेशी ताक़तें हमारे देश के अंदरूनी मामलों में दखल दे रहे हैं, तो इसके बारे में क्या कदम उठाये जा रहे हैं?
साथ ही लिख कि, किसानों को BJP नेताओं ने बहुत अपशब्द बोले हैं, अब उनकी सांसद अन्नदाताओं को हत्यारे और बलात्कारी भी बोल रहीं हैं-इसका जवाब हम नहीं-बस कुछ दिनों में हरियाणा देगा…लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल खड़े किए गए हैं-तो BJP और सरकार को जवाब तो देना ही पड़ेगा। और अगर ऐसा नहीं है तो यह सांसद कान पकड़ कर माफ़ी मांगें।
पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, CISF के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा