1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में 22 जनवरी को मीट और मछली की बिक्री पर रहेगी रोक, योगी सरकार ने जारी किया निर्देश

यूपी में 22 जनवरी को मीट और मछली की बिक्री पर रहेगी रोक, योगी सरकार ने जारी किया निर्देश

योगी सरकार ने 22 जनवरी को प्रदेश में मीट और मछली की बिक्री पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को देखते हुए योगी सरकार ने ये निर्णय लिया है। इससे पहले सरकार ने शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सार्वजनिक छुट्टी की पहले ही घोषणा कर दी है। अब योगी सरकार ने 22 जनवरी को प्रदेश में मीट और मछली की बिक्री पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को देखते हुए योगी सरकार ने ये निर्णय लिया है। इससे पहले सरकार ने शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई थी।

पढ़ें :- उज्जैन में 500 करोड़ रुपये की जमीन एक ट्रस्ट को 1 रुपए में दे दी गई, जिसके ट्रस्टी CM मोहन यादव के हैं सांस्कृतिक सलाहकार: जीतू पटवारी

पांच राज्यों में रहेगी छुट्टी
उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी प्रतिष्ठान 22 जनवरी को बंद रहेंगे। इसको लेकर सरकार की तरफ से पहले ही आदेश जारी किया गया था। उत्तर प्रदेश समेत देश के कुल 5 राज्यों ने अब तक 22 तारीख को अवकाश का ऐलान किया है। भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लोगों से अपील की है कि वे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिवाली जैसा उत्सव मनाएं।

 

 

पढ़ें :- उज्जैन के जिस क्षेत्र में 2035 के मास्टर प्लान के ऊपर काम होना है, मोहन यादव के परिवार ने वहां खरीदी हैं जमीनें: पवन खेड़ा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...