1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. B-Town के ये न्यू कपल्स शादी के बाद सेलिब्रेट करेंगे पहली होली, यहां देखें लिस्ट

B-Town के ये न्यू कपल्स शादी के बाद सेलिब्रेट करेंगे पहली होली, यहां देखें लिस्ट

रंगों का त्योहार होली (Holi 2024) 24 और 25 मार्च को मनाया जाएगा. पहले दिन छोटी होली होगी जिसमें होलिका दहन किया जाएगा और दूसरे दिन रंगों की होली होगी. होली का त्योहार हर राज्य में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है. हर साल होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : रंगों का त्योहार होली (Holi 2024) 24 और 25 मार्च को मनाया जाएगा. पहले दिन छोटी होली होगी जिसमें होलिका दहन किया जाएगा और दूसरे दिन रंगों की होली होगी. होली का त्योहार हर राज्य में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है. हर साल होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा (phaalgun maas kee poornima) को मनाई जाती है.

पढ़ें :- ब्रालेट ड्रेस पहन राखी बांधने पर कृति सेनन का आया जवाब, बोलीं- महिलाओं को क्या पहनना है,यह बताना कब बंद होगा?

लोग इस साल होली मनाने के लिए उत्साहित हैं. आम जनता से लेकर फिल्म और टीवी के सितारे तक इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाते हैं. हमारे बॉलीवुड के कुछ नवविवहित जोड़े ऐसे हैं जिनके लिए ये और भी ज्यादा खास होने वाला है। क्योंकि शादी के बाद उनकी ये पहली होली होगी।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा


परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले साल 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद एक्ट्रेस अपनी पहली होली अपने पति के साथ मनाएंगी।

लिन लैशराम और रणदीप हुडा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

पढ़ें :- ताइवानी सुपरस्टार चेंग चांग फैन को भारतीय लड़की से हुआ प्यार, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर की रिलेशनशिप की पुष्टि

लिन लैशराम और रणदीप हुडा की भी ये पहली होली होगी। इस जोड़े ने पिछले साल 29 नवंबर को सात फेरे लिए थे। उनकी शादी मणिपुरी रीति-रिवाज से हुई थी। लिन लैशराम पेशे से एक मॉडल हैं।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Rakul Singh (@rakulpreet) द्वारा साझा की गई पोस्ट

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने इसी साल 21 फरवरी को सात वचन लिए थे। दोनों ने गोवा में शादी की. शादी के बाद इस कपल की ये पहली होली होगी।

पढ़ें :- Promo Viral : भोजपुरी बवाल में मल्लिका शेरावत के साथ फ्लर्ट करते दिखे तेज प्रताप यादव, हाथ देखकर बताया भविष्य

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी इसी महीने 15 मार्च को मानेसर के ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट में पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। यह जोड़ा 20 मार्च को मुंबई लौटा। जहां वे शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएंगे।

इरा खान और नुपुर शिखारे

आमिर खान की बेटी आइरा खान ने इसी साल 3 जनवरी को नुपुर शिखारे से शादी की। इस साल शादी के बाद दोनों की ये पहली होली होगी।

दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा

दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा की शादी पिछले महीने हुई थी। दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से हुई थी। दोनों शादी के बाद पहली बार साथ में होली मनाएंगे।

सुरभि चंदना और करण शर्मा

सुरभि चंदना और करण शर्मा ने 2 मार्च को सात फेरे लिए थे। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 13 साल तक डेट किया था। इस साल ये दोनों अपनी पहली होली मनाएंगे।

सोनारिका भदौरिया और विकास सोनारिका

भदौरिया और विकास पारासर 19 फरवरी को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इस साल शादी के बाद दोनों की ये पहली होली होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...