1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विपक्ष के नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, फिर उन्हें ही अपनी पार्टी में शामिल कर लेते हैं…कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर हमला

विपक्ष के नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, फिर उन्हें ही अपनी पार्टी में शामिल कर लेते हैं…कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर हमला

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस नेताओं की तरफ से ताबड़तोड़ रैलियां शुरू हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस नेताओं की तरफ से ताबड़तोड़ रैलियां शुरू हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी चीजों का जरूरत के हिसाब से उपयोग करना समय की सबसे बड़ी जरूरत : पीएम मोदी

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, नरेंद्र मोदी चुनावी प्रचार अपने और चंदे के पैसों से करें। क्योंकि अगर वे सरकारी पैसों से सरकारी सुविधाएं लेकर घूमते रहेंगे, तो देश का उद्धार नहीं होगा। लेकिन मोदी जी का खेल यहां नहीं चलेगा, क्योंकि ये शक्ति, भक्ति और वीरता का गढ़- चित्तौड़गढ़ है।

इसके साथ ही कहा, कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाई है। बाबा साहेब अंबेडकर जी और जवाहर लाल नेहरू जी ने लोकतंत्र की रक्षा की, देश को संविधान दिया.. इसलिए मोदी जी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं। आपने देश के लिए कुछ नहीं किया।

साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस ने आम जनता और कार्यकर्ताओं से जो चंदा जुटाया था, नरेंद्र मोदी ने उस चंदे की चोरी की है। हमारे बैंक अकाउंट से 135 करोड़ रुपये निकाले लिए। आज कांग्रेस के ऊपर 3,567 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई गई। जबकि BJP वालों ने जो पैसा लिया, उसका हिसाब नहीं दिया। अगर BJP पर पेनाल्टी लगाई जाए तो वह 4,600 करोड़ रुपए की होगी। BJP हुकूमत में रहते हुए अपने पापों को छिपा रही है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, PM मोदी कहते हैं-मैं भ्रष्टाचार को खत्म कर दूंगा। पहले वे विपक्ष के नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, फिर उन्हें ही अपनी पार्टी में शामिल कर लेते हैं। BJP के पास बहुत बड़ी ‘वॉशिंग मशीन’ है, जिसमें सारे भ्रष्टाचारी साफ हो जाते हैं।

पढ़ें :- IPL 2026: उर्विल पटेल की 13 गेंदों में बनाया अर्धशतक, 'दिस इज फोर यू पापा' लिखी पर्ची को दिखाया

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...