Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सच्चाई छुपाते हैं इसलिए रोज भटकाते हैं…कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का नाम कुछ इस तरह अडानी से जोड़कर राहुल गांधी ने साधा निशाना

सच्चाई छुपाते हैं इसलिए रोज भटकाते हैं…कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का नाम कुछ इस तरह अडानी से जोड़कर राहुल गांधी ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर मोदी सरकार (Modi government) पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बार फिर पूछा है कि, अडानी की कंपनियों में 20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं? इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा है। इसमें कांग्रेस छोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रेड्डी, हिमंत बिस्वा सरमा और अनिल एंटनी शामिल हैं।

पढ़ें :- अमेठी से मेरा 42 सालों का रिश्ता, मैं जितना रायबरेली का उतना अमेठी का भी : राहुल गांधी

दरअसल, राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  इन दिनों लगातार अडानी के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं। लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी कई बार शैल कंपनियों का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा था। एक बार फिर उन्होंने इसी सवाल को दोहराया है और सरकार पर निशाना साधा है।

शनिवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने जो ट्वीट किया है उसमें उन नेताओं पर भी निशाना साधा गया है जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। राहुल ने अडानी के नाम की स्पेलिंग के साथ उन नेताओं का भी नाम जोड़ दिया है और कहा है कि “सच्चाई छुपाते हैं इसलिए रोज भटकाते हैं, सवाल वही है-अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?”

Advertisement