1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ये 4 जून को EVM पर ठीकरा फोड़ेंगे फिर बैंकाक-थाईलैंड छुट्टी मनाने चले जाएंगे…राहुल गांधी पर अमित शाह ने साधा निशाना

ये 4 जून को EVM पर ठीकरा फोड़ेंगे फिर बैंकाक-थाईलैंड छुट्टी मनाने चले जाएंगे…राहुल गांधी पर अमित शाह ने साधा निशाना

अमित शाह ने कहा, देवरिया चीनी का कटोरा माना जाता था। सपा-बसपा के शासन में चीनी मिलें बंद हुई। मोदी जी ने को-ऑपरेटिव मंत्रालय चालू किया है। इस पूरे क्षेत्र के हर जिले में एक-एक बड़ी को-ऑपरेटिव चीनी मिल नरेन्द्र मोदी जी चालू करने वाले हैं। एक समय पूरा उत्तर प्रदेश माफिया और मच्छरों से घिरा हुआ था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

देवरिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार उत्तर प्रदेश के देवरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ये भूमि महान तपस्वी संत, युग प्रवर्तक देवरहा बाबा की भूमि है। देवरहा बाबा ही थे, जिन्होंने सालों पहले कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता। आज देखिए, 75 साल से अटके हुए राम मंदिर का भूमिपूजन भी हुआ, बन भी गया और मोदी जी ने जनवरी में प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी। ये चुनाव रामभक्तों पर गोली चलाने वाले और राम मंदिर बनाने वालों के बीच का चुनाव है। आपको तय करना है कि आप राम मंदिर बनाने वाले नरेन्द्र मोदी जी के साथ रहोगे या गोली चलाने वाली सपा-कांग्रेस के साथ रहोगे?

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश- फुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी!

उन्होंने आगे कहा, 4 जून को सुबह 7 बजे मतगणना शुरू होगी। एक बजे तक चित्र स्पष्ट हो जाएगा। तीन बजे राहुल बाबा प्रेस कांफ्रेंस करेंगे कि EVM में खराबी थी, इसलिए हम चुनाव हार गए। ये 4 जून को EVM पर ठीकरा फोड़ेंगे और 6 तारीख की इनकी टिकट बुक है, ये बैंकाक-थाईलैंड छुट्टी मनाने चले जाएंगे। इन लोगों (इंडी गठबंधन) ने तुष्टिकरण की राजनीति के लिए पिछड़े समाज के आरक्षण पर कैंची चलाने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा, देवरिया चीनी का कटोरा माना जाता था। सपा-बसपा के शासन में चीनी मिलें बंद हुई। मोदी जी ने को-ऑपरेटिव मंत्रालय चालू किया है। इस पूरे क्षेत्र के हर जिले में एक-एक बड़ी को-ऑपरेटिव चीनी मिल नरेन्द्र मोदी जी चालू करने वाले हैं। एक समय पूरा उत्तर प्रदेश माफिया और मच्छरों से घिरा हुआ था। हमारे योगी आदित्यनाथ ने मच्छर और माफिया दोनों का सफाया कर दिया। स्वच्छता कर के मच्छर को समाप्त किया और उनका एक स्टाइल है, जिससे उन्होंने माफियाओं को भी समाप्त कर दिया।

 

पढ़ें :- IND vs IRE 1st T20I Live : आज भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...