1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान के घर चोरों ने मचाया उत्पात, महंगे सामना-पैसे चुराए और बंगले को भारी नुकसान भी पहुंचाया

टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान के घर चोरों ने मचाया उत्पात, महंगे सामना-पैसे चुराए और बंगले को भारी नुकसान भी पहुंचाया

Theft at Mohammed Azharuddin's house: भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तानों में से एक मोहम्मद अजहरुद्दीन के घर पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया। यह चोरी की घटना पूर्व क्रिकेटर की पत्नी संगीता बिजलानी के लोनावाला स्थित बंगले में हुई है। जहां पर चोरों ने महंगे सामानों की चोरी तो की ही साथ में बंगले के अंदर की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया है। इस मामले में अजहरुद्दीन के पर्सनल असिस्‍टेंट मोहम्मद मुजीब खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Theft at Mohammed Azharuddin’s house: भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तानों में से एक मोहम्मद अजहरुद्दीन के घर पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया। यह चोरी की घटना पूर्व क्रिकेटर की पत्नी संगीता बिजलानी के लोनावाला स्थित बंगले में हुई है। जहां पर चोरों ने महंगे सामानों की चोरी तो की ही साथ में बंगले के अंदर की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया है। इस मामले में अजहरुद्दीन के पर्सनल असिस्‍टेंट मोहम्मद मुजीब खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अजहरुद्दीन का पुणे जिले के मावल तालुका के तिकोना पेठ स्थित बंगला खाली था। इस दौरान चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुणे पुलिस के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने बंगले के पिछले हिस्से की दीवार की जाली काटकर घर में घुसे थे। चोर बंगले की पहली मंजिल की गैलरी में चढ़ गए और खिड़की की ग्रिल को जबरन खोला और बंगले में घुस गए। उन्होंने 50 हजार रुपये नकद और लगभग 7,000 रुपये का एक टीवी पर अपना हाथ साफ किया। इस दौरान चोरों ने जानबूझकर घर के अंदर तोड़फोड़ की।

पुणे ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि चोरों 7 से 18 जुलाई के बीच इस घटना को अंजाम दिया था। पूर्व क्रिकेटर के पर्सनल असिस्‍टेंट मोहम्मद मुजीब खान ने शिकायत में कहा था कि बंगले में सेंधमारी 7 मार्च से 18 जुलाई 2025 के बीच उस समय हुई जब बंगला खाली था। शिकायत पर लोनावाला रूरल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 331(3), 331(4), 305(ए), 324(4), और 324(5) के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले में एफआईआर 19 जुलाई को दर्ज की गई। पुलिस फिलहाल क्राइम सीन की जांच कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...