1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इस एक्ट्रेस के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

इस एक्ट्रेस के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को लेकर एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की खुशियों को किसी की नजर लग गई है। उनके घर में मातम पसर गया है। एक्ट्रेस की जिंदगी में तूफान आ चुका है। पहले तो उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य (Ex-husband Naga Chaitanya) की शादी होने वाली है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को लेकर एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की खुशियों को किसी की नजर लग गई है। उनके घर में मातम पसर गया है। एक्ट्रेस की जिंदगी में तूफान आ चुका है। पहले तो उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य (Ex-husband Naga Chaitanya) की शादी होने वाली है। आज ही नागा और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की हल्दी सेरेमनी (Haldi Ceremony) हुई है। ऐसे में कहीं न कहीं वो पहले ही उदास होंगी और अब उनका दुख और भी बढ़ गया है। अब एक्ट्रेस के घर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)  के पिता का निधन हो गया है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

नहीं रहे सामंथा रुथ प्रभु के पिता

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)  ने खुद अपने पिता जोसेफ प्रभु (Joseph Prabhu) की मौत की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने पिता के निधन के बाद एक पोस्ट शेयर किया है और सभी को जोसेफ प्रभु के इस दुनिया को अलविदा कहने की सूचना दी है। ये बताते हुए एक्ट्रेस का दिल बुरी तरह से टूट गया है। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)  इस वक्त बेहद इमोशनल हैं और खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं। पिता को खोकर सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)  पूरी तरह से बिखर चुकी हैं। इस बात का अंदाजा तो आप उनके पोस्ट से ही लगा सकते हैं।

पिता के निधन से बिखरीं सामंथा

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

आपको बता दें, कुछ देर पहले ही सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)  ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने दिल तोड़ देने वाली बात लिखी है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जब तक हम दोबारा नहीं मिलते डैड।’ इसके साथ ही सामंथा ने दिल टूटने वाला हार्ट ब्रेकिंग इमोजी शेयर किया है। अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखकर फैंस को भी उनकी चिंता होने लगी है। हर कोई सामंथा को लेकर फिक्र कर रहा है। वहीं, अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि सामंथा के पिता जोसेफ प्रभु (Joseph Prabhu) का निधन कब और कैसे हुआ? मौत का कारण अभी तक रिवील नहीं किया गया है।

मातम में बदली सामंथा की खुशियां

आपको बता दें, कुछ समय पहले ही सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)  जश्न मना रही थीं। उनकी वेब सेरिस की सक्सेस पार्टी 28 नवंबर को ही मुंबई में हुई है। इस सेलिब्रेशन से एक्ट्रेस के कई वीडियो और फोटो भी वायरल हो रहे हैं। लेकिन किसने सोचा था कि इतनी जल्दी ये खुशियां इस तरह से मातम में बदल जाएंगी। अब बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के लोग एक्ट्रेस को सांत्वना दे रहे हैं और उनके पिता की आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...